1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई टीम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में चेज किया दूसरा सर्वाधिक टारगेट, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी मात

श्रीलंकाई टीम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में चेज किया दूसरा सर्वाधिक टारगेट, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी मात

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 430 रनों का टारगेट चेज करने के साथ इतिहास रच दिया है।

Sri Lanka Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP श्रीलंका क्रिकेट टीम

पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 430 रनों के रिकॉर्ड चेज का पीछा सफलतापूर्वक करते हुए मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया। वनडे क्रिकेट इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा अभी तक का किया गया दूसरा सर्वाधिक सफल रन चेज है। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक की 202 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर्स में 429 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद श्रीलंका की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए पवन रत्नायके 130 और दसुन शनाका की 97 रनों की पारी ने उनको जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

श्रीलंका ने भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

वनडे क्रिकेट में दूसरा सर्वाधिक रन चेज करने वाली श्रीलंकाई टीम ने इसके दम पर भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें अब वह वनडे क्रिकेट में एशियाई टीम के तौर पर सर्वाधिक सफल रन चेज करने वाली टीम बन गई है। सितंबर महीने के आखिर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 406 रनों का टारगेट हासिल किया था। अब श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को 430 रनों का टारगेट चेज करने के साथ करने के साथ उनको पीछे छोड़ दिया। वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन चेज के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह साउथ अफ्रीका के नाम पर है जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में 435 रनों के टारगेट हासिल किया था।

वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक सफल रन चेज

  • साउथ अफ्रीका - 435 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (जोहान्सबर्ग, साल 2006)
  • श्रीलंका - 430 रन बनाम इंग्लैंड (रावलपिंडी, साल 2026)
  • भारत - 406 रन बनाम वेस्टइंडीज (गुवाहाटी, साल 2026)
  • नीदरलैंड्स - 375 रन बनाम वेस्टइंडीज (सुपर ओवर जीत, हरारे, साल 2023)
  • साउथ अफ्रीका - 372 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (डरबन, साल 2016)

वनडे क्रिकेट में बना दूसरा सर्वाधिक रनों का अंबार वाला मुकाबला

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में खेले ट्राई सीरीज के इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 859 रन बना दिए जिसके साथ ही यह वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक का दूसरा सर्वाधिक सबसे ज्यादा रन बनने वाला मुकाबला बन गया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2006 का मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर कुल 872 रन बनाए थे। वहीं तीसरे नंबर पर भारत और श्रीलंका के बीच में साल 2009 में राजकोट के मैदान पर खेला गया वनडे मैच है और इस मुकाबले में कुल 825 रन बने थे, जबकि चौथे नंबर पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर 2026 में खेला गया वनडे मैच है जहां दोनों टीमों ने मिलकर कुल 811 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम बन गई T20I में सिक्सर किंग, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

जो रूट का वनडे में एक और कारनामा, इंग्लैंड के लिए रच दिया इतिहास

Latest Cricket News