1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, 17 प्लेयर्स को मिली जगह, स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर

टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, 17 प्लेयर्स को मिली जगह, स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर

श्रीलंका की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए उन्होंने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Srilanka Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 29 अगस्त से दो मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। उसके बाद 3 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। इस टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और वहां उन्होंने कुल 17 प्लेयर्स को जगह दी है। इस टीम में वनिंदु हसरंगा को जगह नहीं मिली है। वह चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हैं।

चरिथ असलंका की कप्तानी में ही एशिया कप खेलेगी श्रीलंकाई टीम

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलंका करेंगे। इन्हीं की कप्तानी में श्रीलंका की टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भी खेलने के लिए उतरेगी। लेकिन उस टूर्नामेंट के लिए उन्होंने स्क्वॉड का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि उम्मीद यही है कि इन्हीं 17 सदस्यीय टीम में से एशिया कप के लिए स्क्वॉड का चयन किया जाएगा। अब वहां हसरंगा को जगह मिलती है या नहीं यह देखना अहम होगा।

स्टार तेज गेंदबाज की हुई है टीम में वापसी

टी-20 स्क्वॉड में तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की भी वापसी हुई है। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के अधिकांश खिलाड़ियों के पास खेलने का काफी अनुभव है, इस टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले कुछ समय में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस साल टी-20 सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब

श्रीलंका ने अपना पिछला टी-20 सीरीज जुलाई 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर पर खेला था। वहां उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका की टीम इस जिम्बाब्वे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके एशिया कप से पहले फॉर्म में लौटना चाहेगी। आपको बता दें कि इस साल श्रीलंका की टीम अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, विशेन हलंबगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंता चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना

यह भी पढ़ें

अभिमन्यु ईश्वरन और शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी के मुकाबले से हुए बाहर, प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी का भी नहीं है नाम

आर्यवीर सहवाग के साथी खिलाड़ी ने ली हैट्रिक, टीम ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

Latest Cricket News