ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास बहुत बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। वह एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में 400 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी तक सिर्फ एक बल्लेबाज एशेज के इतिहास में 400 से ज्यादा चौके लगाए हैं। अब स्मिथ के पास इस उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा।
डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे स्टीव स्मिथ
एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने एशेज में अपने करियर के दौरान 498+ चौके लगाने में कामयाब रहे थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ का नाम है। स्मिथ ने एशेज टेस्ट सीरीज में अब तक 390 चौके लगाए हैं। अगर अगले टेस्ट मैच में वह 10 चौके लगाते हैं तो वह एशेज टेस्ट सीरीज में 400 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। एलन बॉर्डर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 42 चौके 376 चौके लगाए हैं।
पहले टेस्ट मैच में नहीं चला था स्टीव स्मिथ का बल्ला
एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में स्टीव स्मिथ बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। पहली पारी में वह 49 गेंदों में सिर्फ 17 रन बना पाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो चौके जड़े थे। वहीं दूसरी पारी में वह 4 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ऐसे में वह गाबा में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा, यह एक डे-नाईट टेस्ट मैच होगा।
पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की थी बड़ी जीत
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के बाद अब सीरीज में 1-0 से आगे है। पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क ने इस टेस्ट मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं ट्रैविस हेड ने इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने 83 गेंदों में 123 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को आसान जीत दिलाई थी।
यह भी पढ़ें:
हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री, T20 क्रिकेट में किया अनोखा कारनामा
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस देश का दौरा करेगा पाकिस्तान, एक ही शहर में खेले जाएंगे सभी मैच
Latest Cricket News