1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें वह अपने कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेलने उतरी है। वहीं कंगारू टीम ने मार्श के स्थिति को देखते हुए उनके कवर के तौर पर स्टीव स्मिथ को शामिल करने का फैसला लिया है।

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : AFP स्टीव स्मिथ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड की टीम के खिलाफ ग्रुप-बी में आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक बुरी खबर उनके कप्तान मिचेल मार्श को लेकर आई जिसमें वह ग्रोइन इंजरी के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड संभाल रहे हैं। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की इंजरी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर बुलाने का फैसला लिया है।

मार्श को ट्रेनिंग के दौरान हुई ग्रोइन इंजरी

मिचेल मार्श को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके चलते वो बाहर हुए हैं। मार्श अभी भी दर्द में हैं और उनको मूवमेंट करने में दिक्कत हो रही है। स्कैन में कंफर्म हुआ है कि उनके टेस्टीकुलर ब्लीडिंग हुई है और उन्हें वापसी करने के लिए कुछ समय के आराम की जरूरत है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद ही उनकी मैदान पर वापसी हो पाएगी। ऐसे में स्टैंडबाय खिलाड़ी स्टीव स्मिथ जरूरत पड़ने पर श्रीलंका जाकर वहां के माहौल से तालमेल बिठाने और तैयारी करेंगे। बता दें कि मार्श ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान में हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में खेला था। वहीं कंगारू टीम टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझते हुए नजर आई है।

हेजलवुड के रिप्लेसमेंट भी अब तक नहीं जुड़ा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से फिट केवल 12 ही खिलाड़ी चुनने के लिए उपलब्ध थे। वहीं जहां पहले पैट कमिंस बाहर हो चुके हैं, तो जोश हेजलवुड के बाहर होने पर उनकी जगह पर अब तक रिप्लेसमेंट प्लेयर नहीं जुड़ा है। स्टीव स्मिथ को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पिछली बार टी20 इंटरनेशनल में मुकाबला साल 2024 के आखिर में खेला था। वहीं इस बार के हुए बिग बैश लीग 2025-26 के सीजन में स्मिथ सिडनी सिक्सर्स टीम की तरफ से खेले थे, जिसमें उनका मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश का U-टर्न, BCB और प्लेयर्स पर फोड़ा सारा ठीकरा

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 महीने भी नहीं टिक सका, कीवी बल्लेबाज ने कर दिया ध्वस्त

Latest Cricket News