A
Hindi News खेल क्रिकेट स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में अब सिर्फ जो रूट रह गए आगे

स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में अब सिर्फ जो रूट रह गए आगे

स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी से तो खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से दो बेहतरीन कैच पकड़े।

joe root and steve smith- India TV Hindi Image Source : AP जो रूट और स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहली पारी में 152 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई। मैच में स्टीव स्मिथ ने दो कैच हासिल किए और खास कमाल कर दिया।

राहुल द्रविड़ से आगे निकले स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में जैक क्रॉली और बेन स्टोक्स के विकेट हासिल किए। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया। स्मिथ ने टेस्ट में कुल 212 कैच लिए हैं, जबकि द्रविड़ ने 210 कैच हासिल किए थे। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है। उन्होंने 214 टेस्ट कैच लिए हैं।

Image Source : india tvटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर

टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ बना चुके 10000 से ज्यादा रन

स्टीव स्मिथ की गिनती बेहतरीन फील्डर्स में होती है। इसके अलावा वह धाकड़ बल्लेबाजी में भी माहिर प्लेयर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए साल 2010 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 122 टेस्ट मैचों में कुल 10589 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 36 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर मिली 42 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 152 पन बनाए थे। तब उस्मान ख्वाजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी अच्छा नहीं कर पाया। इंग्लैंड के लिए जोस टंग ने पांच विकेट हासिल किए। बाद में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त मिल गई।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, इसी वजह से नहीं खेले विजय हजारे ट्रॉफी का मैच

शतक से चूके विराट कोहली, फिर भी बल्लेबाजी से किया धूम-धड़ाका; ठोक दिए इतने रन

Latest Cricket News