टी20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। पांड्या अपने बड़ी हिट के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम में वह ऑलराउंडर के साथ फिनिशर की भी भूमिका निभा रहे हैं। अब वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है और अगले मैच में अगर वह एक छक्का लगा देते हैं तब वह उस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
क्या है वो रिकॉड
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर में से एक हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने पूरे टी20 इंटरनेशनल करियर में 20वें ओवर में 12 छक्के लगाए हैं। हार्दिक भी 12 छक्कों के साथ बरारी पर है। लेकिन धोनी ने 132 गेंदों पर ये काम किया है। वहीं हार्दिक पांड्या ने 61 गेंदों पर ही यह काम किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 20वें ओवर में 10 छक्के लगाए हैं। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर यह कारनामा किया है।
अगले मैच में मौका
टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए खेल रहे हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या इस वर्ल्ड कप में बल्ले के कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या अच्छी पारी खेलेंगे। बात करे सूर्यकुमार यादव कि तो वह इस वर्ल्ड कप शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह भी इस होने वाले सेमीफाइनल मैच में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 193.97 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया है। ऐसे में वह इस रिकॉड को तोड़ सकते हैं।
Latest Cricket News