1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 सीरीज में कर सकते हैं बड़ा कमाल, कोहली-रोहित को पीछे छोड़ने का मौका

IND vs AUS: कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 सीरीज में कर सकते हैं बड़ा कमाल, कोहली-रोहित को पीछे छोड़ने का मौका

IND vs AUS: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एशिया कप 2025 में उम्मीद के अनुसार चलते हुए देखने को नहीं मिला था, जिसमें अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया के कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसमें एक नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी शामिल है, जिनका बल्ला एशिया कप 2025 में उम्मीद के अनुसार बोलते हुए नहीं दिखाई दिया था। ऐसे में सूर्या इस टी20 सीरीज में किस तरह से अपने आलोचकों को जवाब देते हैं इसको लेकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका रहेगा, जिसमें वह रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पहले नंबर पर पहुंचने का मौका

सूर्यकुमार यादव का बल्ला वैसे तो अभी तक टी20 इंटरनेशनल में जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उनकी गिनती मैच विनर प्लेयर्स में की जाती है। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद सूर्या को इस फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए नियमित कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया गया था। सूर्यकुमार यादव के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ पीछे छोड़ने का मौका है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। सूर्या अभी इस लिस्ट में शिखर धवन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 9 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में जहां 10 छक्के दर्ज हैं तो विराट कोहली ने 20 छक्के लगाए हैं। ऐसे में सूर्या पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में यदि 12 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह सीधे पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 20 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 12 छक्के
  • केएल राहुल - 11 छक्के
  • रोहित शर्मा - 10 छक्के
  • शिखर धवन - 9 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 9 छक्के

अब तक ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन देखा जाए तो वह अब तक काफी बेहतरीन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 59.75 के औसत से 239 रन बनाए हैं। सूर्या के बल्ले से इस दौरान तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रनों का है। वहीं स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 190 के करीब का देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक बाहर

T20I क्रिकेट में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलड़ा भारी, टीम इंडिया जीत चुकी इतने मैच

Latest Cricket News