भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने सिर्फ 146 रन बनाए और टीम पूरे 20 ओवर्स नहीं खेल पाई। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 'ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ फील्ड' के लिए भी रिव्यू लिया है।
16वें ओवर में कप्तान सूर्या ने लिया रिव्यू
पाकिस्तान के खिलाफ पारी का 16वां ओवर अक्षर पटेल ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद सलमान अली आगा ने खेली, जो सूर्यकुमार यादव के पास गई। इसके बाद पाकिस्तानी की तरफ से सलमान और तलत हुसैन ने तेजी के साथ दौड़कर एक रन पूरा कर लिया। फिर जब दोनों बल्लेबाज दूसरा रन दौड़ रहे थे। तब फील्डर सूर्यकुमार यादव ने डाइव लाकर गेंद को रोका और थ्रो विकेटकीपर की तरफ फेंका, जो सलमान अली आगा को लग गया।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तुरंत 'ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ फील्ड' (मैदान में बाधा डालने) के लिए अपील करने का फैसला किया। उनकी इस बात को लेकर अंपायर्स से कुछ बहस भी हुई और चिल्ला-चिल्लाकर इसे चेक करने के लिए कह रहे थे। उनका मानना था कि पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा जानबूझकर गेंद के बीच में आए थे, क्योंकि दूसरा रन भागते समय सलमान गेंद को देख रहे थे। लेकिन थर्ड अंपायर ने इसकी जांच की और हर दिशा से देखा। इसके बाद अंपायर ने माना इसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज की कोई गलती नहीं थी और सलमान नॉट आउट रहे।
कुलदीप यादव ने हासिल किए चार विकेट
पाकिस्तानी टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने दमदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। फखर जमां ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छा खेल नहीं दिखा पाया। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन किया और उन्होंने चार विकेट हासिल किए। उनकी वजह से ही पाकिस्तानी टीम सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें:
कप्तान नहीं ये तो बल्लेबाज ही ठीक था, 12 मैचों में सूर्यकुमार यादव बना पाए सिर्फ इतने रन
क्या कप्तान सूर्या थे नॉट आउट? सलमान अली आगा ने कुछ इस तरह से पकड़ा कैच; खड़े हो रहे सवाल
Latest Cricket News