A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां फैसला लेने में हुई चूक

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां फैसला लेने में हुई चूक

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें 172 रनों का पीछा करते हुए टीम 145 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi Image Source : GETTY सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जिसका जिक्र कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले के बाद किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 145 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सीरीज को जीवित रखने का भी काम किया है, जिसमें अब ये सीरीज 2-1 पर आ गई है।

हमें इस मैच में बल्लेबाजी के नजरिए से सीखने को मिला

राजकोट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे लगा कि दूसरी पारी के दौरान ओस आएगी लेकिन ऐसा कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। हार्दिक और अक्षर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय मुकाबला मेरे हाथ में था। इंग्लैंड की जीत में आदिल रशीद ने काफी अहम भूमिका अदा की और इसी कारण वह एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। उन्होंने हमारे बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने का भी अधिक मौका नहीं दिया। इसी वजह से हमने भी अपनी प्लेइंग 11 में स्पिनर्स को अधिक शामिल किए थे। हर मैच से हमें कुछ ना कुछ सीखने का मौका मिलता है और इस मैच में हमें बल्लेबाजी के नजरिए से काफी कुछ सीखने को मिला जिससे मुझे यकीन है कि हम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे।

वरुण की कड़ी मेहनत का दिख रहा असर

सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती के बारे में भी बयान देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की तारीफ की। सूर्या ने कहा कि वरुण प्रैक्टिस के दौरान काफी कड़ी मेहनत करते हैं और वह काफी अनुशासित भी हैं जिसका परिणाम हमें मैदान पर देखने को मिल रहा है। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 24 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

5 विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बुमराह-शमी भी T20I में नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा

रोहित-जायसवाल बाहर, इस स्क्वाड का हुआ ऐलान; 16 प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News