भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के ठीक बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के लिए रवाना होना है जहां उनको 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है। बीसीसीआई की तरफ से अभी सिर्फ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया गया है, जिसमें सभी की नजरें वनडे और टेस्ट सीरीज के स्क्वाड को लेकर भी टिकी हुई हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके खत्म होने के बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारी के लिए अधिक समय नहीं मिलने की स्थिति में वनडे स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री देखने को मिल सकती है, जिसमें एक नाम 23 साल के सूर्यांश शेडगे का सबसे आगे चल रहा है जिनको अब तक टी20 इंटरनेशनल में ही खेलने का मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज में सूर्यांश ने किया शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने टी20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी बीसीसीआई की तरफ से टेस्ट और वनडे सीरीज का ऐलान किया जाना बाकी है। सूर्यांश शेडगे को लेकर बात की जाए तो मुंबई के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम में चुना जा सकता है जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट-ए सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 23 साल के सूर्यांश शेडगे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे और हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की थी। सूर्यांश ने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज में बल्ले और गेंद से प्रभावित किया। समाचार एजेंसी पीटीआई पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने दिए बयान में सूर्यांश को लेकर कहा कि वनडे टीम में शेडगे के चुने जाने की प्रबल संभावना है क्योंकि टेस्ट सीरीज में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी की अहम भूमिका होगी। रेड्डी सारे वनडे नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी करनी है।
अब तक ऐसा रहा है सूर्यांश शेडगे का लिस्ट-ए में रिकॉर्ड
सूर्यांश शेडगे जिनको तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक खेलने का मौका मिला और अब उनकी वनडे में एंट्री की संभावना काफी प्रबल दिख रही है, तो उस स्थिति में उनके लिस्ट-ए का रिकॉर्ड देखा जाए तो सूर्यांश ने 18 मैच खेले हैं। इसमें बल्ले से सूर्यांश ने 18 लिस्ट-ए मैचों में 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 22.46 के औसत से 337 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो सूर्यांश ने 27.31 के औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़ा कीर्तिमान, न्यूजीलैंड टूर पर रच सकते हैं इतिहास
वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 23 साल के नए चेहरे को पहली बार मिली एंट्री
Latest Cricket News