T20 World Cup 2022 Pakistan Cricket team : टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तानी टीम के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि उसे अभी दो और मैच खेलने हैं। टीम इंडिया से पाकिस्तानी टीम पहला ही मैच हार गई थी और उसके बाद जिम्बाब्वे ने भी उसे हरा दिया था। अब पाकिस्तानी टीम का मुकाबला गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से खेला जाना है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है, उनका एक बड़ा खिलाड़ी बाहर हो गया है और माना जा रहा है कि अब विश्व कप के बचे हुए मैचों में वो एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। जिस मैच में ये खिलाड़ी खेला था, वही मैच पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब रही थी।
Image Source : APFakhar Zaman
फखर जमां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हो गए हैं बाहर
पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक फखर जमां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके घुटने में चोट लगी है और वो कुछ गंभीर है, इसलिए वे शायद अगला ही नहीं, बल्कि आने वाले दोनों मैचों से बाहर हो जाएंगे। पाकिस्तानी टीम के डॉक्टर ने सिडनी में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि टीम मैनेजमेंट उनकी चोट और जोखिम को लेकर अच्छी तरह से जानती है और इसलिए रिस्क नहीं लिया जा सकता। फखर जमां को करीब दो महीने पहले एशिया कप 2022 के दौरान घुटने में चोट लगी थी और इसके बाद उनका इलाज भी हुआ था, इसके बाद वे ठीक होकर वापस लौट आए थे। लेकिन टी20 विश्व कप 2022 में एक ही मैच खेलने के बाद उनकी पुरानी चोट फिर से उबर आई है। डॉक्टरों का कहना है कि घुटने की चोट से उबरने में समय लगता है, लेकिन जोखिमों को समझने के बाद हमने उन्हें टीम में शामिल किया था। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले मैच में उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बीच उनकी चोट फिर से उबर आई थी। उनकी चोट का स्कैन कराया गया, लेकिन चोट नई नहीं है, लेकिन पुरानी चोट ही है।
Image Source : APFakhar Zaman
फखर जमां ने एक मैच खेला और बनाए थे 20 रन
फखर जमां के बाहर होने से पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है, टीम पहले ही तीन में से दो मैच हार चुकी और एक मैच जीतने के बाद दो अंक टीम के पास हैं। लेकिन जिस मैच में फखर जमां खेले थे, उसी में पाक टीम को जीत मिली है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 16 गेंद पर 20 की पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके शामिल थे। अब को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से दो मैच खेलने हैं, टीम अगर अपने ये दोनों मैच जीत लेती है तो भी उसके लिए सेमीफाइल में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।
Latest Cricket News