1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल तो पहुंच गए, लेकिन रोहित के ये आंकड़े अभी भी डराने वाले

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल तो पहुंच गए, लेकिन रोहित के ये आंकड़े अभी भी डराने वाले

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में तो पहुंच गई है। लेकिन रोहित शर्मा अभी भी आउट फॉर्म हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES रोहित शर्मा

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भारत पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर आ गया है। इस जीत के साथ यह भी तय हो गया कि भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना है। यह मैच 10 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती आसान नहीं होगी। पिछले तीन टी20 वर्ल्ड कप से इंग्लैंड की टीम लगातार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर रही है। भारत ने भी इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म टीम इंडिया के चिंता का विषय बना हुआ है। 

इस वर्ल्ड कप में हिटमैन का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने सिर्फ नीदरलैंड के खिलाफ एक अर्धशतक जड़ा था। उसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में वह फेल रहे हैं। सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का लगातार फेल होना भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं है। बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर इस बात की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाए। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे हैं। पॉवरप्ले में भी रोहित शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। सभी 5 मैचों में उन्होंने भारत को धीमी शुरुआत ही दिलवाई है। 

पॉवरप्ले में रोहित शर्मा के आंकड़े 
  • बनाम पाकिस्तान: 4 रन 7 गेंद 
  • बनाम नीदरलैंड: 16 रन 19 गेंद 
  • बनाम साउथ अफ्रीका: 15 रन 14 गेंद 
  • बनाम बांग्लादेश: 2 रन 8 गेंद 
  • बनाम जिम्बाब्वे: 15 रन 13 गेंद

रोहित के ऐसे आंकड़े किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सेमीफाइनल में रोहित शर्मा का फॉर्म में आना बेहद जरुरी है। भारत को रोहित शर्मा ही अच्छी शुरुआत दिलवा सकते हैं। 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। उसके बाद 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद 13 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल खेला जाएगा।  

Latest Cricket News