T20 World Cup: वार्म अप मैच में इंडिया-इटली की जीत, पहले दिन इन टीमों को मिली करारी हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में इंडिया ए को जीत मिली है। वहीं इटली ने पहले मैच में कनाडा को हराया है। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को मात दी।

Warm Up Match Day 1 Round Up: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेल रही है। वार्म अप मैच के पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए। वार्म अप मैच के पहले दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को यूएसए को 38 रनों से मात दी। वहीं दिन के आखिरी मैच में इटली ने कनाडा को 10 रन से हराया। अफगानिस्तान, इंडिया ए और इटली ने जीत के साथ आगाज किया है।
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को पहले मैच में हराया
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले गए मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वार्म अप मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया। 2 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। माइकल जोन्स और मैथ्यू क्रॉस ने 21-21 रन बनाए।
इंडिया ए ने यूएसए को 38 रन से हराया
इंडिया ए बनाम यूएसए के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां इंडिया-ए ने एन जगदीसन के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जगदीसन ने 55 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने बेहतर प्रयास किया और 19.4 ओवरों में 200 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। लेकिन अंत में उन्हें 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।
इटली ने रोमांचक मैच में कनाडा 10 रनों से दी मात
वहीं तीसरे मैच में इटली ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे वार्म-अप मैच में कनाडा के खिलाफ 10 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इटली की टीम ने 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी। कनाडा के लिए युवराज ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें
T20 World Cup: Warm Up मैच में चला तिलक वर्मा का बल्ला, USA के खिलाफ बनाए इतने रन