A
Hindi News खेल क्रिकेट कौन-सी टीम जीतेगी T20 World Cup 2026 का खिताब, Poll में दें अपनी राय

कौन-सी टीम जीतेगी T20 World Cup 2026 का खिताब, Poll में दें अपनी राय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और पहले दिन ही कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। यह इस टूर्नामेंट का कुल 10वां एडिशन होगा। आइए जानते हैं, इसको जीतने के लिए कौन-सी टीमें बड़ी दावेदार हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi Image Source : AP जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है और इसके लिए आईसीसी ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंकाई धरती पर खेलेगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए अभी से सभी टीमें पुख्ता तैयारी और अपने-अपने संयोजन को बनाने में आखिरी चरण में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब कौन-सी टीम जीत सकती है। इसको लेकर इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया है, जिसमें आप अपनी राय दे सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। एक बार साल 2007 में और एक बार साल 2024 में। इस बार भी वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। इस बार टूर्नामेंट भारतीय धरती पर हो रहा है और टीम इंडिया यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ है। दूसरी तरफ भारतीय टीम के पास ऐसे प्लेयर्स मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को मिली है। टीम के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं।

पाकिस्तानी टीम

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के लिए फखर जमां, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे टी20 क्रिकेट के महारथी प्लेयर हैं। बाबर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। पाकिस्तानी टीम ने यूनिस खान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब श्रीलंका को हराकर जीता था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम जब भी किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलती है, तो वह ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार होती है। ऑस्ट्रेलिया के पास जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है और वह उसने साल 2021 में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर जीता था।

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं कर पाई है। लेकिन इस टीम को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है और उसके प्लेयर्स हमेशा से ही पावरहिटिंग के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज ने डैरेन सैमी की कप्तानी में दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। एक बार साल 2012 में और एक बार साल 2016 में। इस बार भी यह टीम करिश्मा कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया इस दिन खेलेगी अपना अगला मुकाबला, नोट कीजिए सीरीज का शेड्यूल

बड़ा ऐलान! शुभमन गिल टीम में हुए शामिल, कप्तान के नाम पर सस्पेंस

Latest Cricket News