1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग, कहां हैं सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें

टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग, कहां हैं सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें

टी20 विश्व कप 2026 के बीच आपको एक नजर आईसीसी टी20 रैंकिंग पर भी नजर डालनी चाहिए। यहां जान लीजिए कि इस वक्त सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीमों की रैंकिंग कैसी है।

india cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक सुपर 8 के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब जल्द ही सेमीफाइनल शुरू होंगे और इसके बाद होगा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, इसके साथ ही पता चल जाएगा कि इस बार टी20 विश्व कप का चैंपियन कौन होगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टी20 की टीम रैंकिंग कैसी है। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि जो टीमें इस साल के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गई हैं, उनकी रेटिंग क्या है और वे रैंकिंग में कहां हैं। 

आईसीसी की टी20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया पहले नंबर पर

आईसीसी ने 27 फरवरी तक की टी20 रैंकिंग को अपडेट कर दिया है। इसमें भी भारतीय टीम पहले नंबर पर है। टीम इंडिया की रेटिंग इस वक्त 272 की है। जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। यानी उसे फिलहाल पहले नंबर की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब 5 मार्च को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। एक और मैच जीतते ही टीम इंडिया फाइनल में एंट्री कर जाएगी। 

इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर

इसके बाद दूसरे नंबर की टीम की बात की जाए तो वहां पर इंग्लैंड की टीम काबिज है। इंग्लैंड की रेटिंग 259 की है। अभी तक अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। मजे की बात ये है कि इस बार टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आईसीसी रैंकिंग की टॉप 2 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन इसके बाद भी टीम तीसरे नंबर पर है। आईसीसी की टीम रैंकिंग में उनकी रेटिंग 258 की है। 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी टॉप 5 टीमों में शामिल

अब बात अगर चौथे नंबर की टीम की बात की जाए तो वहां पर न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। टीम की रेटिंग 251 की है। अब तक लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है और अब देखना होगा कि फाइनल तक जाएगी  कि नहीं। नंबर 5 पर साउथ अफ्रीका की टीम है, उसकी रेटिंग 245 की है। साउथ अफ्रीका अकेले ऐसी टीम है, जो टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक बिना कोई भी मैच हारे सेमीफाइनल तक पहुंची है। पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को नंबर चार और पांच नंबर की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। इसमें से एक टीम फाइनल में जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, उपविजेता और सेमीफाइनल वाली टीमें पर भी होगी धनवर्षा

Latest Cricket News