टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भारत फिर नंबर वन, पाकिस्तान रह गया पीछे, इंग्लैंड से आगे निकली इटली
टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। पहले यूएसए को हराया और इसके बाद नामीबिया को भी मात दी। इसके बाद अंक तालिका में भारत ने पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है।
टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा मैच भी टीम इंडिया ने जीत लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले गुरुवार को ही इटली अपना मैच जीतकर सभी चौंका दिया था। अब जबकि दिन का खेल खत्म हो गया है तो आपको एक नजर अंक तालिका पर डालनी चाहिए। जहां कई सारे बदलाव नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपने ग्रुप में नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तानी टीम काफी पीछे छूट गई है।
भारत दर्ज की दूसरी बड़ी जीत, नेट रन रेट में भी जबरदस्त इजाफा
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 प्वाइंट्स टेबल में कई सारे बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। पहले बात करते हैं ग्रुप ए की, जिसकी सरताज टीम इंडिया है। भारतीय टीम ने दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं। इससे उसके चार अंक हो गए हैं। भारत की दोनों जीत काफी बड़ी हैं, इसलिए उसका नेट रन रेट कुलांचें मार रहा है। टीम का नेट रन रेट इस वक्त 3.050 का हो गया है।
पाकिस्तान के भी चार अंक, लेकिन नेट रन रेट में टीम इंडिया से पिछड़ी
बात पाकिस्तान की करें तो उसने भी दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। उसके पास भी चार अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट काफी नीचे है। भारत के बारे में तो हम आपको बता ही चुके हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.932 का है। यानी भारत और पाकिस्तान के अंक भले बराबर हों, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी पीछे है। इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है, जिसने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल की है, उसके पास दो अंक हैं। यूएसए और नामीबिया का खाता खाली है।
नेपाल को हराकर इटली ने भी इंग्लैंड को पछाड़ा
अब जरा ग्रुप सी पर भी एक नजर डालिए। यहां वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर है। जिसने दो मैच खेलकर दोनों जीत लिए हैं। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है। उसमें दो में एक मैच जीता है और दो अंक हैं। इस बीच इंग्लैंड को पछाड़ते हुए इटली की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इटली ने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल की है और उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा हो गया है। इंग्लैंड ने भी दो मैच खेले हैं, लेकिन उसे एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त संकट में दिख रही है। नेपाल का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है।
भारत का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा
आपको फिर से याद दिला दें कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। जो पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसके लिए टीम इंडिया कोलंबो जाएगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतने के साथ ही सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर लेगी। अगले मुकाबले में अब ज्यादा वक्त नहीं है। रविवार को ये मैच खेला जाएगा। जो शाम सात बजे से होगा।
यह भी पढ़ें
IND vs NAM: टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी, नामीबिया को चटाई धूल; अब पाकिस्तान की बारी
