A
Hindi News खेल क्रिकेट संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग, T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास

संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग, T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास

T20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार अंदाज में समापन हुआ। टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब रही। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया।

sanju samson - India TV Hindi Image Source : AFP संजू सैमसन

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को घर में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। लगातार तीसरे मैच में संजू शतक के करीब पहुंचे। इस तरह उन्होंने कमाल कर दिया।

दरअसल, संजू ने 5 पारियों में 80.25 के औसत और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 321 रन बनाने का बड़ा कारनामा किया। इस तरह वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • साहिबजादा फरहान - 383
  • टिम सीफर्ट - 326
  • संजू सैमसन - 321 
  • ईशान किशन - 317
  • फिन एलन - 298 

टूर्नामेंट में लगाई छक्कों की झड़ी

भारत की ओर से टूर्नामेंट संजू सैमसन ने छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई, जिसने नया इतिहास बना दिया। T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने कुल 24 छक्के जड़कर टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2024 में 17 छक्के लगाए थे। लेकिन सैमसन ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया। इस बार वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए, जिससे निकोलस पूरन एक T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर खिसक गए। 

T20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • संजू सैमसन - 24 (2026)
  • फिन एलन - 20 (2026)
  • शिमरॉन हेटमायर - 19 (2026)
  • इशान किशन - 18 (2026)
  • साहिबजादा फरहान - 18 (2026)
  • शिवम दुबे - 17 (2026)
  • निकोलस पूरन - 17 (2024)

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में जमकर गरजा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई और विपक्षी गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी तीन मैचों में संजू ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने टीम इंडिया के खिताब जीतने की राह को बेहद आसान बना दिया।

यह भी पढ़ें:

T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, 2028 को लेकर कही ये बड़ी बात

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

Latest Cricket News