A
Hindi News खेल क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में CSK के गेंदबाज ने दिखाया कमाल, अपने सिर्फ 8वें फर्स्ट क्लास मैच में किया बड़ा कारनामा

रणजी ट्रॉफी में CSK के गेंदबाज ने दिखाया कमाल, अपने सिर्फ 8वें फर्स्ट क्लास मैच में किया बड़ा कारनामा

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की शुरुआत हुए अभी कुछ समय ही हुआ है और एलीट ग्रुप के मुकाबलों में तीसरी हैट्रिक देखने को मिली है। इस बार तमिलनाडु टीम के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने ये कारनामा किया है।

Gurjapneet Singh- India TV Hindi Image Source : PTI गुरजपनीत सिंह

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो गई थी, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जहां नजरें टिकी हुई हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं जो अपनी परफॉर्मेंस के दम पर सभी का ध्यान खींचना चाहेंगे। इस सीजन एलीट ग्रुप में अब तक शुरुआती मैचों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इसमें तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। गुरजपनीत सिंह आईपीएल 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था।

अपने 8वें फर्स्ट क्लास मैच में ही ली हैट्रिक

तमिलनाडु की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला नागालैंड की टीम के खिलाफ दिमापुर के स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 512 रन बनाने के साथ घोषित कर दी। इसके बाद दूसरे दिन के खेल में बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड टीम की शुरुआत ही काफी खराब रही, जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर अपने तीन लगातार विकेट गंवा दिए। इन तीनों ही विकेट को गुरजपनीत सिंह ने हासिल किया जिसमें उन्होंने सेडेझाली रूपेरो, हेम छेत्री और नागालैंड टीम के कप्तान रोंगसेन जोनाथन का विकेट हासिल करने के साथ अपने फर्स्ट क्लास करियर की पहली हैट्रिक भी ली। गुरजपनीत सिंह ने ये कमाल सिर्फ अपने 8 प्रथम श्रेणी में किया। तमिलनाडु टीम के लिए साल 2018 के बाद गुरजपनीत सिंह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने में सफल रहे।

गुरजपनीत सिंह से पहले इन 2 गेंदबाजों ने ली इस सीजन हैट्रिक

तमिलनाडु टीम के 26 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह से पहले इस सीजन 2 और गेंदबाज हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं, जिसमें दोनों ही सर्विसेज की टीम से खेल रहे हैं। इसमें एक नाम अर्जुन शर्मा का है तो वहीं दूसरा नाम मोहित जांगड़ा का है। अर्जुन और मोहित ने ये कमाल असम टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में किया था, जिसके बाद सर्विसेज ने ये मुकाबला सिर्फ 2 दिनों के अंदर 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने दुनिया के सभी बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे, ODI क्रिकेट में सचिन भी नहीं बच पाए

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत की इस टीम के साथ होगी अगली ODI सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मुकाबले

Latest Cricket News