1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. TATA IPL Auction 2022: लाइव ऑक्शन के बीच में बड़ी दुर्घटना, ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर गिरे

TATA IPL Auction 2022: लाइव ऑक्शन के बीच में बड़ी दुर्घटना, ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर गिरे

ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स वनेंदु हरसंगा की बोली के दौरान स्टेज से गिर गए। इस कारण ऑक्शन को बीच में ही रोकना पड़ा।

IPL auctioneer Hugh Edmeades collapses mid way- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/IPL IPL auctioneer Hugh Edmeades collapses mid way

आईपीएल 2022 के लाइव ऑक्शन के बीच एक बड़ी दुर्घटना हो गई। ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स वनेंदु हरसंगा की बोली के दौरान स्टेज से गिर गए। इस कारण तुरंत मेडिकल इमर्जेंसी घोषित की गई और ऑक्शन को बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना के तुरंत बाद लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई।

मूल रुप से ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन एक्सपर्ट हैं और वह साल 2019 से आईपीएल ऑक्शन करा रहे हैं। 3 साल पहले एडमीड्स ने मशहूर ऑक्शनर रिचर्ड मैडली की जगह ली थी।  करीब 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं। एडमीड्स अब तक दुनिया भर में कई जगहों पर ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुनिया के 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं। 

Latest Cricket News