A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, समझ लीजिए ICC का नियम

क्या अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, समझ लीजिए ICC का नियम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिस टीम इंडिया का ऐलान किया गया है, क्या उसमें अभी भी बदलाव हो सकता है। आईसीसी के नियमों के बारे में जान लीजिए।

suryakumar yadav and saju samson- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वैसे तो सूर्यकुमार यादव पिछले काफी वक्त से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार उन्हें ये मौका मिला है। अभी कई टीमें ऐसी हैं, जिसका ऐलान इसके लिए होना है, लेकिन सवाल ये है कि क्या जो टीम घोषित की गई है, उसमें बदलाव हो सकता है। चलिए आपको आईसीसी का नियम बताते हैं। 

सात फरवरी को खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला

अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का आगाज सात फरवरी से होना है, जो आठ मार्च तक चलेगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार विश्व कप और सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए आयोजन से एक महीने पहले तक टीमों को अपने अपने स्क्वाड का ऐलान करना है। यानी अगर टूर्नामेंट 7 फरवरी से होना है तो सात जनवरी तक टीमों का ऐलान हो जाना चाहिए। इस बीच बीसीसीआई की बात करें तो उसने टीम इंडिया का ऐलान इससे भी पहले 20 दिसंबर को ही कर दिया है, जबकि करीब 15 दिन का वक्त बचा हुआ था। 

बीच टूर्नामेंट में भी मिल जाता है रिप्लेसमेंट

इस बीच आपको जानकारी दे दें कि आईसीसी को एक महीने तक तक स्क्वाड बताना होता है, इससे पहले आप टीम में कोई भी बदलाव कर सकते हैं, इसके लिए कोई नियम नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले टीम में बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर किसी टीम को इसकी जरूरत है और बदलाव करना मजबूरी है तो किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आईसीसी को वजह बतानी होगी। लेकिन बीच टूर्नामेंट में अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसका रिप्लेसमेंट भी मिलता है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी टीम इंडिया

बीसीसीआई ने जिस टीम इंडिया का ऐलान विश्व कप के​ लिए किया है, वैसे तो उसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं दिखती, लेकिन अगर मजबूरी हुई तो ये काम करना पड़ेगा। भारतीय टीम का ऐलान इसलिए जल्दी किया गया है, क्योंकि जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों के लिए एक ही टीम रहेगी। जो खिलाड़ी विश्व कप के लिए चुने गए हैं, उन्हें पांच मैचों में खेलने से उनकी प्रैक्टिस ​बढ़िया हो जाएगी। इसका फायदा भारतीय टीम को विश्व कप में मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया इस दिन खेलेगी अपना अगला मुकाबला, नोट कीजिए सीरीज का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सबसे कमजोर कड़ी, टीम इंडिया की होगी मुश्किल

Latest Cricket News