A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: हरमनप्रीत कौर ने ODI में छुआ खास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी भारत की तीसरी खिलाड़ी

IND vs AUS: हरमनप्रीत कौर ने ODI में छुआ खास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी भारत की तीसरी खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेल रही है। पहले मैच में उतरने के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AP हरमनप्रीत कौर

IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है और ODI सीरीज खेल रही है, जिसका 14 सितंबर से आगाज हो चुका है। 3 मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने ODI क्रिकेट में खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

दरअसल, हरमनप्रीत कौर ने ODI क्रिकेट में अपने 150 मैच पूरे कर लिए हैं। इस तरह वह ODI में 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं है। हरमनप्रीत से पहले मिताली राज और झूलन गोस्वामी ने 150 या उससे ज्यादा ODI मैच खेलने का कारनामा किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिताली राज और झूलन गोस्वामी दोनों ही ODI में 200 से ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। भारतीय कप्तान के 150 पूरे होने पर BCCI ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर किया। इस खास उपलब्धि पर भारतीय कप्तान ने कहा कि यह उनके लिए शानदार रहा है और उम्मीद करती हैं कि कई और सालों तक इसे जारी रखेंगी।

खास क्लब में हरमनप्रीत की एंट्री

यही नहीं, ODI क्रिकेट में 150 मैच खेलने वाली हरमनप्रीत सिर्फ 10वीं महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले मिताली राज, झूलन गोस्वामी, चार्लोट एडवर्ड्स, सूजी बेट्स, स्टेफनी टेलर, एलिस पेरी, मिग्नॉन डू प्रीज, सोफी डिवाइन और मारिजैन काप ने यह कारनामा किया था। ODI में हरमनप्रीत के करियर पर नजर डालें तो 37.67 के औसत से 4000+ रन बना चुकी हैं, जिसमें 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। हरमन भारत के लिए ODI में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सिर्फ मिताली राज और स्मृति मंधाना हैं।

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर

  • मिताली राज - 7805
  • स्मृति मंधाना - 4588
  • हरमनप्रीत कौर - 4069

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट

भारतीय प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: भारतीय टीम के खौफ में शोएब अख्तर, अपने बयान से पाकिस्तान को दी चेतावनी

IND vs PAK: रिजवान और रैना छूट जाएंगे पीछे, सूर्यकुमार यादव को सिर्फ 28 रनों की दरकार

Latest Cricket News