A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम इंडिया की जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव आल्हादित, भारतीय प्लेयर्स के साथ नामीबिया के लिए भी खोला दिल

टीम इंडिया की जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव आल्हादित, भारतीय प्लेयर्स के साथ नामीबिया के लिए भी खोला दिल

टीम इंडिया ने अपना दूसरा मुकाबला भी टी20 विश्व कप का जीत लिया है। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों के साथ ही नामीबिया के गेंदबाजों की भी भरपूर सराहना की है।

team india captain surykumar yadav- India TV Hindi Image Source : PTI टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 मुकाबला जीत लिया है। भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से मात दी है। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। पहले तो उन्होंने एक एक कर भारतीय खिलाड़ियों के नाम लिए और इसके बाद नामीबिया की भी तारीफ करने से नहीं चूके। चलिए जानते हैं कि जीत के बाद सूर्यकुमार यादव आखिर क्या कहा। 

दिल्ली की पिच के बारे में क्या बोले कप्तान सूर्या

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव नामीबिया के खिलाफ मैच में टॉस हार गए थे। लेकिन उन्होंने तभी कर दिया था कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और वहीं मिल भी गई। टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके चेज करने में नामीबिया को पसीने आ गए। कप्तान सूर्या ने मैच के बाद कहा कि यह बैटिंग के लिए आसान विकेट नहीं था। जब ईशान किशन और संजू सैमस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की तो लगा कि यह एक आसान विकेट है। 
इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। 

नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर तारीफ, काफी इम्प्रेस नजर आए

कप्तान सूर्या ने माना कि जल्दी जल्दी तीन विकेट गिरने के बाद हार्दिक और शिवम ने शानदार बैटिंग की। सूर्या को लगा रहा था कि बॉल थोड़ा रुककर आ रही है। लेकिन साथ ही जोड़ा कि ऐसा कहकर वे नामीबिया के सभी बॉलर्स से कोई क्रेडिट नहीं लेना चाहते। नामीबिया ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि नामीबिया की टीम काफी तैयारी करके आई थी। ये दिखाई भी दिया। टीम के पास अपने प्लान थे, जिन्हें उन्होंने बहुत अच्छे से मैदान पर उतरा भी। सूर्या नामीबिया की गेंदबाजी से काफी इम्प्रेस हुए हैं। ,

बुमराह को लेकर काफी खुश है सूर्या, अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार

भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद जब गेंदबाजी आई तो नामीबिया को जल्दी निपटा दिया। गेंदबाजी पर बात करते हुए कप्तान सूर्या ने कहा कि बुमराह को चार ओवर का कोटा बॉल करते देखना एक बड़ा प्लस पॉइंट रहा। उनका टीम में वापस आना अच्छा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बुमराह अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जिस तरह से पार्टनरशिप में बॉलिंग करते हैं, एक मुश्किल कॉम्बिनेशन है। कप्तान सूर्या ने माना कि टीम की शुरुआत थोड़ी खराब जरूर रही, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है। 

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भारत फिर नंबर वन, पाकिस्तान रह गया पीछे, इंग्लैंड से आगे निकली इटली

IND vs NAM: टीम इंडिया ने अपने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, नामीबिया के मैच से पाकिस्तान की भी खटिया की खड़ी

Latest Cricket News