1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Team India for West Indies T20 Tour: विराट कोहली हुए बाहर, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान

Team India for West Indies T20 Tour: विराट कोहली हुए बाहर, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान

Team India for West Indies T20 Tour: वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली 5 टी20 मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Virat Kohli

Highlights

  • वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान
  • विराट कोहली भारतीय टी20 टीम से हुए बाहर
  • रोहित की कप्तानी में चुनी गई 18 सदस्यीय टीम

Team India for West Indies T20 Tour: वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाले पांच टी20 मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में 18 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। सबसे खास बात ये कि इस टीम से विराट कोहली को बाहर रखा गया है।

वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

केएल राहुल और कुलदीप यादव का फाइनल सेलेक्शन उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा।

विराट कोहली को टी20 टीम में नहीं मिला मौका

कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली तीन वनडे की सीरीज के लिए आराम की मांग की थी। इस सीरीज में उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया। हालांकि कैरेबियाई टीम के साथ पांच टी20 मैच की सीरीज के लिए कप्तान रोहित ने टीम में वापसी कर ली लेकिन कोहली टीम से बाहर ही रहे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की ये सीरीज 29 जुलाई से 7 अगस्त तक खेली जाएगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से विराट का बाहर होना इसी साल बाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उनके लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में विराट की जगह सवालों के घेरे में

अब तक कोहली की आलोचना बाहर वाले कर रहे थे। पूर्व कप्तान कपिल देव से लेकर अजय जडेजा तक, कई दिग्गजों ने टी20 टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे। पहली बार बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने उनकी खराब फॉर्म को ध्यान में रखकर एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से लगभग तीन महीने पहले खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के पांच मैच की सीरीज से बाहर करके चयनकर्ताओं ने एक बड़ा संदेश दिया है। शायद अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम पूर्व भारतीय कप्तान कोहली के बगैर ही बनेगी। विंडीज टूर पर विराट को बाहर करके सेलेक्टर्स ने अपनी इसी रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कोशिश की है।

Latest Cricket News