टीम इंडिया को इस साल अगले तीन महीने के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक बैक टू बैक कई सीरीज और टूर्नामेंट खेलने हैं। इन तमाम मुकाबलों में शिरकत करने के लिए उसे अलग – अलग देशों में जाकर अलग – अलग टाइम जोन के मुताबिक ढलना होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी ये किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं होने वाला, पर इसके लिए उन्हें खुद ही अनुकूल होना होगा। आपके लिए भारतीय टीम के इन तमाम मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव ब्रॉडकास्ट के साथ उसकी टाइमिंग और शेड्यूल से जुड़ी तमाम जानकारियों का ख्याल हम रखेंगे।
भारत का इंग्लैंड दौरा
Image Source : INDIA TVIndia on England Tour
इस दौरे पर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इसमें से पहला टी20 मैच खेला जा चुका है। दूसरा मैच आज बर्मिंघम में होगा और तीसरा मुकाबला रविवार 10 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। ये दोनों टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे शुरू होंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई को द ओवल में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा वनडे 14 जुलाई को लॉर्ड्स में आयोजित होगा। ये दोनों मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होंगे। वहीं, तीसरा वनडे 17 जुलाई को शाम 3.30 बजे मैनचेस्टर में शुरू होगा।
इंग्लैंड दौरे पर होने वाले इन तमाम वनडे और टी20 मुकाबलों का लाइव ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि इनकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जाएगी।
भारत का जिम्बाब्वे दौरा
Image Source : INDIA TVIndia on Zimbabwe Tour
भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले 18, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे, जो भारतीय समय के अनुसार दिन के 12.30 बजे शुरू होंगे।
ये तीनों मैच सोनी सिक्स और सोनी टेन 3 पर लाइव ब्रॉडकास्ट होंगे, जबकि इनकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।
भारत का वेस्टइंडीज दौरा
Image Source : India TVभारत और वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। भारत के तीनों वनडे मैच एक के बाद एक 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक शाम सात बजे शुरू होंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 की सीरीज होगी। पहला टी20 मैच 29 जुलाई को होगा। इसके बाद, 1, 2, 6 और 7 अगस्त को चार और टी20 मुकाबले होंगे। ये पांचों मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे शुरू होंगे।
वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाले भारत के तमाम मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड प्लेटफॉर्म पर होगी।
2022 एशिया कप
Image Source : INDIA TV2022 Asia Cup
2022 एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में होगा। टी20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में भारत आर्च राइवल पाकिस्तान समेत कई अन्य एशियाई टीमों का सामना करेगा।
इस टूर्नामेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर की जाएगी।
2022 टी20 वर्ल्ड कप
Image Source : INDIA TV2022 T20 World Cup
भारत 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के पांच मुकाबले तय हैं, जिनमें से पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर होगी।
Latest Cricket News