1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की खुली पोल, इस वर्ल्ड कप में पहली बार मिली ऐसी चुनौती, लेकिन प्लेयर्स ने कटवाई नाक

टीम इंडिया की खुली पोल, इस वर्ल्ड कप में पहली बार मिली ऐसी चुनौती, लेकिन प्लेयर्स ने कटवाई नाक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली बार चेज करने का मौका मिला था। इस रन चेज में टीम इंडिया के बल्लेबाज फ्लॉप रहे और 188 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाए।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते थे। इसमें सबसे खास बात ये रही थी कि उन्होंने ये सभी मैच तरगेट को डिफेंड करते हुए जीते थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें रन चेज करना था लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम 188 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाई और उनकी खराब बैटिंग की पोल खुल गई।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कटवाई नाक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में  साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को 188 रन का टारगेट चेज करना था। लेकिन अहमदाबाद के इस बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके बल्लेबाज इस टारगेट को चेज करने में नाकाम रहे। शुरुआत से ही टीम इंडिया के बल्लेबाज दबाव में नजर आए। ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव समेत सभी बल्लेबाज इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। ये सभी बल्लेबाज इस मैच में टीम इंडिया की इस हार के जिम्मेदार हैं। भारत का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

रन चेज के लिए तैयार नहीं थी टीम इंडिया?

आपको बता दें कि जब मैच में टॉस हुआ था उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अगर वो टॉस जीतते तब उस स्थिति में वह भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुनते। लेकिन फिर बाद में उन्होंने ये भी कहा कि जो हुआ ठीक हुआ, टॉस हमारे कंट्रोल में नहीं है। सूर्या के इस बयान से साफ पता चलता है कि भारतीय टीम इस मैच में रन चेज के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। अंत में ऐसा हुआ भी और टीम इंडिया टारगेट का पीछा करते हुए 68 रन से मैच हार गई।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का मजबूत स्कोर बनाया। अफ्रीकी टीम की तरफ से मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम पावरप्ले के दौरान ही पूरी तरह लड़खड़ा गई। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने केवल 10 ओवरों में अपने 5 बड़े बल्लेबाजों को खो दिया। अंत में टीम इंडिया 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026: सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे सुपर 8 के कितने मैच, अभी से समझ लीजिए

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से हार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया सामने, खराब बल्लेबाजी पर फूटा गुस्सा

Latest Cricket News