1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: पाकिस्तान ही नहीं, इन टीमों से भी होगा भारत का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख और वक्त

एशिया कप: पाकिस्तान ही नहीं, इन टीमों से भी होगा भारत का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख और वक्त

Asia Cup: केवल पाकिस्तान ही नहीं, एशिया कप में टीम इंडिया का मुकाबला लीग चरण में दो और टीमें से होगा। इसकी भी तारीख आपको पता होनी चाहिए।

suryakumar yadav and axar patel- India TV Hindi
Image Source : GETTY सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल

 

Asia Cup 2025: एशिया कप अब करीब आ रहा है। भारतीय टीम करीब एक महीने के आराम के बाद फिर से मैदान में उतरेगी। बीसीसीआई ने अपना काम कर दिया है और टीम घोषित की जा चुकी है। जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और शुभमन गिल उपकप्तान हैं। इस वक्त सबसे ज्यादा हाइप जिस मैच की है, वो भारत बनाम पाकिस्तान है, लेकिन भारतीय टीम लीग चरण में दो और टीमें से भिड़ेगी, इसकी भी डेट और टाइम आपको पता होना चाहिए। 

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला एशिया कप में 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस दिन रविवार है। वैसे तो अब ये बात परम्परा सी लगती है कि भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला होगा, ये पहले की बात, हकीकत ये है कि अब ऐसा नहीं है। पाकिस्तानी टीम भारत से बहुत ज्यादा कमजोर है, इसलिए ये अब एकतरफा मैच होता है, इसमें अब महामुकाबले जैसी कोई बात नहीं रह गई है। फिर भी पहले की तरह इसे सबसे बड़ा क्रिकेट मैच जरूर कहा जाता है। 

पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान से होगा भारत का मुकाबला

एशिया कप का आगाज भले ही 9 सितंबर से होगी, लेकिन भारतीय टीम उसके अगले दिन यानी 10 सितंबर को मैदान में उतरेगी। इस दिन भारतीय टीम यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात से मैच खेलेगी। 14 सितंबर की तारीख तो अपने पहले से ही नोट करके रख ली होगी। लीग चरण में टीम इंडिया का आखिरी मैच 19 सितंबर को है, जब उसका मुकाबला ओमान से होगा। ये सभी मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े छह बजे से होंगे और इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। 

इस बार आठ टीमें ले रही हैं एशिया कप में हिस्सा

एशिया कप में इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। दोनों ग्रुप में चार चार टीमें रखी गई हैं। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ओमान और यूएई हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा हॉन्गकॉन्ग को रखा गया है। लीग फेज के बाद जो दो टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगी, वे अगले चरण में जाएगी। यानी टीम इंडिया को लीग चरण के बाद कुछ और टीमें से भिड़ना होगा, इसका फैसला बाद में होगा। फिलहाल तो आप पाकिस्तान के अलावा तीन और मैचों की तैयारी कर लीजिए। 

Latest Cricket News