A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK: टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ बनाया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

IND vs PAK: टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ बनाया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

Team India Record: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 175 रन बनाए हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

Ishan Kishan & Tilak Varma- India TV Hindi Image Source : AP ईशान किशन & तिलक वर्मा

Team India Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। अगर पाकिस्तान को ये मैच जीतना है तो उन्हें उसके लिए 176 रन बनाकर इतिहास रचना होगा। हालांकि पाकिस्तान के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं होगा।

भारत ने तोड़ा 2022 टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर 160 रन था। ये स्कोर टीम इंडिया ने 2022 वर्ल्ड कप में बनाया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 160 रन चेज करते हुए 4 विकेट से मैच जीता था। उस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 53 बॉल पर 82 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में 175 रन बनाकर टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए खेली शानदार पारी

इस मैच में टीम इंडिया के लिए एकमात्र बल्लेबाज जिन्होंने अर्धशतक लगाया वो ईशान किशन थे। ईशान किशन ने इस मुकाबले में 40 बॉल पर 77 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया के बाकी के बल्लेबाज इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ईशान के बाद सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 32 रन बनाए। वहीं तिलक ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

IND A vs PAK A: टीम इंडिया से हारकर पाकिस्तान को हुआ नुकसान, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है गुमनाम टीम

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, Handshake के लिए हाथ मलते रह गए पाकिस्तानी कप्तान

Latest Cricket News