1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के लिए कैसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, ये हैं सबसे तगड़े दावेदार

एशिया कप के लिए कैसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, ये हैं सबसे तगड़े दावेदार

Asia Cup: एशिया कप का आयोजन अगले महीने है, लेकिन इसके लिए टीम का ऐलान अगस्त में ही किया जाएगा। इस बार वे कौन से खिलाड़ी होंगे, जो टीम में जगह पाने में कामयाब हो सकते हैं। एक नजर इस पर।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : GETTY सूर्यकुमार यादव

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अगले महीने यानी सितंबर से खेला जाएगा। इसका शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। टीमें अपनी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि टीम इंडिया अभी रेस्ट पर है और सीधे एशिया कप के लिए ही मैदान में उतरेगी। इस बीच सवाल ये है कि इस बार के एशिया कप में वे कौन कौन से खिलाड़ी होंगे, जो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। चलिए एक नजर इस पर डालते हैं। 

सूर्यकुमार यादव के हाथ में ही रह सकती है टीम इंडिया की कमान

इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा। अभी इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, यानी काफी ज्यादा संभावना इसी बात की है कि वे ही टीम के कप्तान बने रहेंगे। इस बीच बड़ी बात ये हो सकती है कि पिछले काफी समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे शुभमन गिल की वापसी इस टीम में हो सकती है। यानी वे ओ​पनिंग के लिए के लिए एक बेहतर विकल्प होंगे। इससे पहले जब भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, तब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। अभिषेक तो इस वक्त टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं, इसलिए उन्हें तो टीम से बाहर किया ही नहीं जा सकता। लेकिन देखना ये दिलचस्प होगा कि उनके लिए सलामी ​बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाता है। 

इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका

सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा के अलावा संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा रहेंगे। वे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पहली च्वाइस के बैटर होंगे। इसके अलावा दूसरे विकेट कीपर के तौर पर जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। मिडल आर्डर में हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर का नंबर आ सकता है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा खेलते हुए दिखाई दे सकत हैं। खास बात ये है कि इस बार टीम में जसप्रीत बुमराह भी शमिल किए जा सकते हैं, जिन्होंने काफी वक्त से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। सेलेक्टर्स उनके बारे में क्या सोचते हैं, ये देखना काफी मजेदार होगा। 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के संभावित दावेदार: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल।

Latest Cricket News