1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मुकाबला, नोट कीजिए उसकी भी तारीख

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मुकाबला, नोट कीजिए उसकी भी तारीख

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा, इससे पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से शुभमन​ गिल संभालेंगे।

shubman gill and yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल

भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने जो टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बीसीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है, इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि सीरीज में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर रहेंगे। इतना नहीं, टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, इसकी भी घोषणा हो गई है, साथ ही इसकी तारीख भी सामने आ गई है। टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल के ही हाथ में रहेगी, केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है। 

15 अगस्त से खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा। सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, जहां की अंक तालिका में टीम इंडिया काफी नीचे चल रही है। भारत के पास मौका होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज जीतकर अंक तालिका में आगे निकला जाए। हालांकि ये काम आसान नहीं होगा, श्रीलंका की टीम अपने घर पर काफी मजबूती के साथ खेलती है और वहां उसे हराना आसान नहीं होता। 

टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

इस बीच बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। साथ ही ये भी बताया है कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो कि चार दिन का होगा। ये मैच 7 अगस्त से शुरू हो जाएगा। चार दिन का मैच होने के कारण ये 10 तारीख को खत्म हो जाएगा। मैच कोलंबो में होगा। इस मैच में टीम इंडिया को अपनी तैयारियां का जायजा लेने का मौका होगा और वहां की कंडीशन में खुद को ढालने के लिए भी वक्त मिलेगा। 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, जसप्रीत बुमराह को मिली जगह

कौन हैं 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन? चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह मिला टीम इंडिया में मौका

Latest Cricket News