A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 से पहले भारत खेलेगा इतने मैच, सूर्या सेना के पास तैयारी के लिए सिर्फ 2 सीरीज

T20 World Cup 2026 से पहले भारत खेलेगा इतने मैच, सूर्या सेना के पास तैयारी के लिए सिर्फ 2 सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को अब सिर्फ 10 T20I मैच ही खेलने हैं और इनमें ही खेलकर टीम को बढ़िया तैयारी करनी होगी।

indian team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में होना है और इन दोनों टीमों ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई किया है। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। इसी वजह से क्रिकेट फैंस इस के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को खेलने हैं कुल 10 मुकाबले

इस बात की पूरी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। अब आगामी टूर्नामेंट से पहले भारत को कुल 10 T20I मैच खेलने हैं। भारतीय टीम को यह 10 मुकाबले दो सीरीज में खेलने हैं। दिसंबर के महीने में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में पांच टी20 मैच खेलने हैं।

2 सीरीज में करनी होगी टीम इंडिया को तैयारी

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी के लिए यही दो सीरीज बची हुई हैं, जिनमें वह सही टीम संयोजन की तलाश करना चाहेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी को किसी भी नंबर पर खिला दे रहा है। इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा नहीं हो पा रहा है और उन्हें लगता है कि टीम से उनकी जगह चली जाएगी और सभी प्लेयर्स डरकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम अभी तक दो बार जीत चुका है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में। तब टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों से शिकस्त दी थी। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। अब घर पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को भी भारतीय टीम जीतना चाहेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 9 दिसंबर, कटक

दूसरा T20I: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़

तीसरा T20I: 14 दिसंबर, धर्मशाला

चौथा T20I: 17 दिसंबर , लखनऊ

पांचवां T20I: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल:

21-जनवरी: पहला T20I, नागपुर

23-जनवरी: दूसरा T20I, रायपुर

25-जनवरी: तीसरा T20I, गुवाहाटी

25 जनवरी : चौथा T20I, विशाखापट्टनम

31-जनवरी : पांचवां T20I, त्रिवेंद्रम

Latest Cricket News