1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा - न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतकर 'क्लीन स्वीप' करना हमारा लक्ष्य

तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा - न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतकर 'क्लीन स्वीप' करना हमारा लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज को अपने कर चुकी है, जिसमें अब चौथे मुकाबले से पहले उपकप्तान तिलक वर्मा का बाकी बचे दो मुकाबलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Tilak Varma- India TV Hindi
Image Source : AP तिलक वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने जीत हासिल करने के साथ अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया को अभी सीरीज में 2 और मुकाबले खेलने हैं, जिसमें 30 अक्टूबर को चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा और उससे पहले टी20 में उपकप्तान तिलक वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया की आखिरी 2 मुकाबलों में भी हम किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते जिसमें नजरें अब सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहने वाली हैं।

हमारे पास क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका

तिलक वर्मा ने ऑकलैंड के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में से पहले दिए अपने बयान में कहा कि हम अब क्लीन स्वीप करने की तरफ देख रहे हैं जिसको लेकर हमारे पास एक शानदार मौका है। हमारा अगला टारगेट चौथा मैच जीतना है, ताकि भारतीय फैंस को 5-0 से सीरीज जीतने का नजारा देखने का मौका मिल सके। तिलक ने अपने बयान में हेड कोच के साथ हुई मीटिंग का भी जिक्र किया जिसमें सभी खिलाड़ियों को सीधा मैसेज मिला था कि यह एक लंबा दौरा है और टी20 सीरीज से हमारी लय तय जो वनडे और टेस्ट टीमों के लिए भी बेहतर साबित हो सकती है।

फिनिशर की भूमिका को लेकर तिलक ने बताई अपनी सोच

अपने करियर की शुरुआत एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में करने वाले तिलक वर्मा अभी वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन फिनिशर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जिसको लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को लेकर बताया कि मेरे पास पावर-हिटिंग की क्षमता पहले से थी जिसमें ने नंबर तीन पर भी रन बनाए हैं। अब नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हुए, अगर पहली ही गेंद पर बाउंड्री मारने का मौका मिलता है, तो मैं उसके लिए जरूर जाता हूं। अगर ऐसा मौका नहीं होता, तो मैं खेल को आगे ले जाने पर ध्यान देता हूं। बता दें कि तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी, जिसमें 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 70 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे, जहां से तिलक ने पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि 51 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे।

ये भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा, कोचिंग सेटअप से दो और लोगों की हुई छुट्टी

भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही कसी कमर, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

Latest Cricket News