1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: तिलक वर्मा के पास शिखर धवन को पीछे छोड़ने का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बस करना होगा ये काम

IND vs BAN: तिलक वर्मा के पास शिखर धवन को पीछे छोड़ने का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बस करना होगा ये काम

IND vs BAN: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच सुपर-4 स्टेज में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलना है, इस मैच में टीम इंडिया के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास शिखर धवन को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

Tilak Varma- India TV Hindi
Image Source : PTI तिलक वर्मा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक एशिया कप 2025 में काफी शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज में जहां टीम इंडिया का अजेय अभियान देखने को मिला तो वहीं सुपर-4 में भी वह इसे जारी रखने में कामयाब रहे हैं। टीम इंडिया ने सुपर-4 स्टेज में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी तो वहीं अब उनका दूसरा मैच बांग्लादेश की टीम से दुबई के मैदान पर होगा। इस मैच में भारतीय टीम के 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा, जिसमें वह शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं। अभी तक एशिया कप 2025 में तिलक वर्मा का बल्ले से प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला है।

तिलक वर्मा तीन छक्के लगाते ही निकल जाएंगे धवन से आगे

टी20 इंटरनेशनल में पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का बिल्कुल ही अलग अंदाज मैदान पर देखने को मिला है, जिसमें वह पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। इसी में एक नाम तिलक वर्मा का भी शामिल है, जो अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 29 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 27 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करने के साथ कुल 48 छक्के लगाए हैं। तिलक वर्मा यदि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में तीन छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह जहां टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे साथ ही शिखर धवन को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं तिलक वर्मा 50 छक्के पूरे करने के साथ टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले सिर्फ 12वें खिलाड़ी बनेंगे।

एशिया कप 2025 में अब तक 45 के औसत से बनाए हैं रन

तिलक वर्मा का एशिया कप 2025 में अब तक बल्ले से प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने 4 मैचों की तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45 के औसत से 90 रन बनाए हैं। इस दौरान तिलक के बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के देखने को मिले हैं। वहीं तिलक वर्मा के अभी तक के टी20 इंटरनेशनल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 29 मुकाबलों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए लगभग 50 के औसत से 839 रन बनाए हैं, जिसमें वह दो शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने जीत के साथ सुपर-4 की Points Table में लगाई छलांग, टीम इंडिया टॉप पर काबिज

दासुन शनाका ने T20 इंटरनेशनल में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 ​बल्लेबाजों को एक साथ पछाड़ा

Latest Cricket News