1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक गेंद फेंकने के लिए लुटवा दिए 8 रन, टीम भी हार गई मैच; ये बॉलर बन गया बड़ा विलेन!

एक गेंद फेंकने के लिए लुटवा दिए 8 रन, टीम भी हार गई मैच; ये बॉलर बन गया बड़ा विलेन!

TNPL 2025 के एक मैच में एसाकिमुथु ए ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की है और वह टीम की हार में बड़े विलेन रहे हैं। उन्होंने मैच में 50 से ज्यादा रन लुटाए और वह एक भी विकेट नहीं ले सके।

एसाकिमुथु ए - India TV Hindi
Image Source : X एसाकिमुथु ए

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में तिरुप्पुर तमिजहंस और सलेम स्पार्टन्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सलेम की टीम ने चार विकेट से दर्ज कर ली। तिरुप्पुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके बाद सलेम की टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। मैच में एक समय तिरुप्पुर की टीम की जीत पक्की कर लग रही थी, लेकिन गेंदबाज एसाकिमुथु ए के एक ओवर ने मैच का रुख ही बदल डाला और उनकी टीम हार गई।

गेंदबाज एसाकिमुथु ए ने फेंकी लगातार चार नो बॉल

सलेम की टीम को आखिरी दो ओवर्स में जीत के लिए 31 रनों की जरूरत थी। ऐसे में तिरुप्पुर तमिजहंस की टीम के लिए 19वां ओवर एसाकिमुथु ए ने फेंका। इस ओवर की पहली पांच गेंदों में कुल 18 रन बने। अभी ओवर की आखिरी गेंद बची थी, जब वह ये गेंद फेंकने के लिए आए, तो यह नो बॉल हो गई। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन और नो बॉल फेंकी। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि गेंद किस जगह पर फेंकें और वह अपनी लाइन-लेंथ से भटक गए। चार नो बॉल के बाद वह लीगल डिलीवरी फेंक पाए।

एक गेंद फेंकने के लिए लुटाए 8 रन

उनकी पहली नो बॉल पर एक रन बना, दूसरी नो बॉल पर दो रन, तीसरी नो बॉल पर एक रन बना। इसके बाद चौथी नो बॉल पर कोई भी रन नहीं बना। इस तरह से चार रन तो नो बॉल से आए। वहीं चार रन बल्लेबाजों ने नो बॉल पर दौड़कर पूरे किए। ऐसे में गेंदबाज एसाकिमुथु ए ने एक लीगल डिलीवरी फेंकने के लिए कुल 8 रन लुटा दिए। वहीं ओवर में उन्होंने कुल 25 रन दिए।

पूरे मैच में नहीं ले सके एक भी विकेट

इसके बाद आखिरी ओवर में सलेम स्पार्टन्स की टीम को जीतने के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत रह गई और सलेम की टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। एक समय जहां तिरुप्पुर तमिजहंस की जीत तय लग रही थी। टीम गेंदबाज एसाकिमुथु ए की खराब गेंदबाजी की वजह से मैच हार गई। उन्होंने मैच में चार ओवर में कुल 53 रन दिए और वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। टीम की हार में वह बड़े गुनहगार साबित हुए।

Latest Cricket News