1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज से पहले मिचेल मार्श की उड़ी नींद, इस खिलाड़ी के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

वनडे सीरीज से पहले मिचेल मार्श की उड़ी नींद, इस खिलाड़ी के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में ट्रैविस हेड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वहां उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 26 रन बनाए।

Travis Head- India TV Hindi
Image Source : GETTY ट्रैविस हेड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया। अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें वनडे सीरीज पर कब्ज़ा जमाने पर होगी। हालांकि वनडे सीरीज की शुरुआत होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके फॉर्म ने कप्तान की टेंशन बढ़ा दी है। हम बात कर रहे हैं ट्रैविस हेड की। ट्रैविस हेड पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टी-20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

टी-20 सीरीज में ट्रैविस हेड का प्रदर्शन रहा था बेहद निराशाजनक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ट्रैविस हेड 8.66 की औसत से सिर्फ 26 रन बना पाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 78.78 का रहा। तीन में से सिर्फ एक मैच में वह 10 से ज्यादा रन बना पाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 19 रन रहा। हेड के इस खराब फॉर्म ने कप्तान सहित पूरी टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। अब वह वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

इस साल सिर्फ 4 वनडे मैच खेल पाए हैं ट्रैविस हेड

इस साल ट्रैविस हेड ने कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 40.66 के बल्ले से 122 रन आए हैं। ये चारों मैच उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 59 रन है। उन्होंने मार्च 2025 में आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल, टेस्ट और T20I मैच खेलते हुए नजर आए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

19 सितंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। दूसरा मुकाबला और अंतिम मैच 22 अगस्त और 24 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के पहले का पहला मैच केजली स्टेडियम केर्न्स में खेला जाएगा। वहीं अंत के दो मुकाबले ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

BCCI लाया नया नियम, अब शॉर्ट रन को लेकर फील्डिंग टीम का कप्तान करेगा अहम फैसला

अभिषेक-सैमसन करेंगे ओपनिंग, जायसवाल बाहर; पूर्व क्रिकेटर ने बताया कैसा होगा एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

Latest Cricket News