A
Hindi News खेल क्रिकेट 12 गेंदों में 59 रन लुटाकर इस तेज गेंदबाज ने बढ़ाई KKR की टेंशन, 1 ओवर में खर्च किए 36 रन

12 गेंदों में 59 रन लुटाकर इस तेज गेंदबाज ने बढ़ाई KKR की टेंशन, 1 ओवर में खर्च किए 36 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज में से एक उमरान मलिक इस वक्त अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।

Umran Malik With Team India- India TV Hindi Image Source : AP उमरान मलिक टीम इंडिया के साथ

IPL 2026 की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बाकी रह गया है। सभी फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में IPL 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल उमरान मलिक जो इस आईपीएल सीजन में केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, लेकिन सीजन की शुरुआत से पहले वो फॉर्म में नहीं है। उन्होंने हाल ही में डीवाई पाटिल कप में एक मैच खेला था और इस मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए। इस मुकाबले में उन्होंने दो ओवर में 59 रन लुटाए।

डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेल रहे हैं उमरान मलिक

उमरान मलिक घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। उनकी टीम इस वक्त रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है। लेकिन उमरान इस मुकाबले के लिए जम्मू की टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह अभी डीवाई पाटिल टी20 कप में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे हैं। मुंबई कस्टम्स के खिलाफ मैच में उमरान काफी महंगे रहे। पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने गेंदबाजी की और इसमें 23 रन दिए। उन्हें तीन छक्के और एक चौका पड़ा।

स्पेल के दूसरे ओवर में उमरान ने खर्च किए 36 रन

इसके बाद उमरान मलिक को 13वें ओवर में गेंदबाजी का करने का मौका मिला। इस ओवर में उन्होंने 36 रन दिए। यह ओवर 10 गेंदों का था। उन्होंने तीन नो बॉल और एक वाइड फेंके। बल्लेबाजों ने तीन छक्के और तीन चौके मारे। इसके अलावा दो रन भागकर भी लिए। यानी अपने दो ओवर के स्पेल में उमरान ने 59 रन खर्च कर दिए।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं उमरान मलिक

उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद डालने का भारतीय रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम है। लेकिन उमरान के साथ लाइन लेंथ की समस्या है और इसी वजह से काफी महंगे रहते हैं। वह तेज गति से गेंद जरूर डालते हैं लेकिन वह सही एरिया में गेंद नहीं डाल पाते हैं, जिस वजह से काफी महंगे साबित होते हैं। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल के पिछले दो सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2023 में खेला था।

केकेआर के कई गेंदबाज हो चुके हैं चोटिल

KKR को आईपीएल 2026 से पहले कई झटके लग चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान बैन की वजह से आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाएंगे। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट की वजह से अभी मैदान से दूर हैं। वह कब तक वापसी कर पाएंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। यही हाल श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना का भी है। उन्हें भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के दौरान चोट लग गई। ऐसे में अब उमरान की इस महंगी गेंदबाजी स्पेल को देखकर जरूर केकेआर के खेमे में टेंशन बढ़ गई होगी।

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पढ़ें पूरी डिटेल्स

Latest Cricket News