बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर पिछले कुछ महीनों से सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण यहां आरसीबी टीम की जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत है। वहीं इसके चलते अब यहां पर आगामी होने वाले बड़े मुकाबलों को लेकर भी संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सितंबर महीने के आखिर में भारत की मेजबानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसमें कुल चार मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी खेले जाएंगे लेकिन इसको लेकर अब तक कर्नाटक क्रिकेट संघ को राज्य सरकार की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
महिला वर्ल्ड कप के शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप को लेकर शेड्यूल का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच में खेला जाना है। वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को अभी तक राज्य सरकार की तरफ से स्टेडियम में मुकाबलों के आयोजन को लेकर आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है। आरसीबी की आईपीएल जीत जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी में बड़े आयोजन की मेजबानी को लेकर सवाल उठे थे। वहीं केएससीए को महाराजा टी20 ट्रॉफी के आगामी सीजन के मैचों को भी बेंगलुरु से शिफ्ट कराकर मैसूर में उसे आयोजित करने का फैसला लेना पड़ा है।
भारत के इन शहरों में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले
इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें देश के चार शहर जिसमें बेंगलुरु के अलावा गुवाहटी, इंदौर और विशाखापट्टनम शामिल हैं वहां पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान महिला टीम जो भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगी वह कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपने सभी मैच खेलने मैदान पर खेलने उतरेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से दर्ज की जीत
आखिर कौन है 23 साल के जकारी फाउलकेस, डेब्यू टेस्ट में ही दिखाया ऐसा कमाल पहली पारी में झटके 4 विकेट
Latest Cricket News