A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस टीम ने U19 World Cup 2026 के लिए किया क्वालीफाई, अब तक इन 16 टीमों ने मारी है एंट्री

इस टीम ने U19 World Cup 2026 के लिए किया क्वालीफाई, अब तक इन 16 टीमों ने मारी है एंट्री

अमेरिका की टीम ने डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन किया है और उनसे 3 टीमों को शिकस्त दी है। इसी वजह से उसने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

u19 world cup trophy- India TV Hindi
Image Source : GETTY अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है और इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका की टीम ने क्वालीफाई कर किया है। अमेरिका की टीम अगले साल होने वाले U19 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री करने वाली 16वीं और आखिरी टीम है। अमेरिकी टीम के लिए गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

कनाडा को शिकस्त देकर अमेरिका ने मारी एंट्री

अमेरिका क्रिकेट टीम ने जॉर्जिया के राइडल में खेले गए डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में कनाडा, बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर एक मैच बाकी रहते ही बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ 65 रनों से जीत दर्ज करते हुए दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद उसने बरमूडा और अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। फिर अमेरिका के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ‘रिटर्न’ चरण में बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर 10 अंक हासिल किए जो विश्व कप में उनकी जगह पक्की करने के लिए काफी थे।

अमेरिका के लिए अमरिंदर सिंह ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में अमेरिका के लिए अमरिंदर सिंह गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने तीन पारियों में कुल 199 रन बनाए हैं। वहीं अंश राय और साहिर भाटिया की स्पिन गेंदबाजी जोड़ी ने सात-सात विकेट लिए। अब अमेरिका की टीम अपना आखिरी मैच शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

U19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों ने मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका में हुए 2024 एडीशन की टॉप 10 टीमों ने फुल मेंबर होस्ट जिम्बाब्वे के साथ 2026 के टूर्नामेंट के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लिया है। बची हुई पांच टीम रीजनल क्वालीफायर से तय हुईं। जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने स्वत: क्वालीफाई किया जबकि अमेरिका, तंजानिया, अफगानिस्तान, जापान और स्कॉटलैंड रीजनल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से एंट्री मारी है।

यह भी पढ़ें:

टूटा महारिकॉर्ड, लीग में बना सबसे बड़ा स्कोर; इस टीम ने कर दिखाया करिश्मा

ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे, इस मामले में की डेविड वॉर्नर की बराबरी

Latest Cricket News