A
Hindi News खेल क्रिकेट एशेज में किसे मिलना चाहिए ओपनिंग में मौका? उस्मान ख्वाजा ने सुझाया धाकड़ बल्लेबाज का नाम

एशेज में किसे मिलना चाहिए ओपनिंग में मौका? उस्मान ख्वाजा ने सुझाया धाकड़ बल्लेबाज का नाम

उस्मान ख्वाजा ने एशेज 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने मार्नश लाबुशेन की बैटिंग पॉजिशन को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Usman Khwaja- India TV Hindi Image Source : AP उस्मान ख्वाजा

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने आगामी एशेज सीरीज के लिए क्वींसलैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को एक साथ खिलाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि मैट रेनशॉ को ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए, जबकि मार्नस लाबुशेन को अपने पारंपरिक तीसरे स्थान पर लौटना चाहिए। ख्वाजा ने गाबा में न्यू साउथ वेल्स ब्लूज के खिलाफ होने वाले शेफील्ड शील्ड मैच से पहले कहा कि अगर क्वींसलैंड के बल्लेबाज नंबर 1, 2 और 3 पर उतरें, तो यह शानदार रहेगा। उन्हें लगता है हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम में मार्नस तीसरे नंबर पर, स्टीव स्मिथ चौथे और ट्रैविस हेड पांचवें नंबर पर होने चाहिए।

शानदार फॉर्म में मैट रेनशॉ 

29 साल के रेनशॉ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में तस्मानिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था और भारत के खिलाफ अपनी पहली ODI सीरीज में तीन अच्छी पारियां खेलीं। ख्वाजा का मानना है कि रेनशॉ अब अपने करियर के सबसे बेहतर दौर में हैं।

उन्होंने कहा कि अगर रेनशॉ को मौका मिलता है, तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हां, वह थोड़ा पक्षपाती हैं क्योंकि वह उनके ओपनिंग पार्टनर और करीबी दोस्त हैं, लेकिन उसने पहले भी साबित किया है कि वह इंटरनेशनल लेवल पर रन बना सकता है। उसने ऑस्ट्रेलिया के लिए 184 रन की पारी खेली है। टीम से अंदर-बाहर रहने से खिलाड़ी परिपक्व होता है, जैसा कि उनके साथ हुआ था। ख्वाजा ने आगे कहा कि उसने हाल की ODI सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। वह दबाव को अच्छे से झेलता है और हर बार हाई लेवल पर खेलने के लिए तैयार नजर आता है।

ख्वाजा की नकल करते हैं रेनशॉ?

ख्वाजा ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि रेनशॉ मैदान के बाहर भी उनका ही रास्ता अपनाते हैं। उन्हें हैरानी नहीं हुई जब उन्होंने सुना कि रेनशॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ऐप डिलीट कर दिया है और न्यूजपेपर पढ़ना छोड़ दिया है। यह बिल्कुल ख्वाजा मैनुअल का हिस्सा है। उन्होंने भी यह 6 साल पहले किया था। जब उन्होंने दूसरों के बजाय खुद पर ध्यान देना शुरू किया, तो उनका खेल भी बेहतर हुआ। वह तो हर चीज में उनकी कॉपी करता है। वही DSC गियर पहनता है, Nike के जूते पहनता है, और तो और मेरे घर से 5 मिनट की दूरी पर रहता है। वह एक तरह से ‘मिनी उजी’ है।

टीम के लिए फायदेमंद लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन को लेकर ख्वाजा ने कहा कि उनका नया और संतुलित रवैया टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में मार्नस जरूर होना चाहिए। वह टीम में ऊर्जा लाता है। उसने अब अभ्यास में भी एक बेहतर संतुलन बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया अपनी एशेज के खिताब बचाने की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। सिलेक्टर्स आने वाले हफ्तों में टीम का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर को लेकर आया बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, भारत लौटने में हो सकती है देरी

IND vs AUS: तिलक वर्मा पहले ही मैच में हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, सूर्यकुमार की कर लेंगे बराबरी

Latest Cricket News