1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव-अभिषेक की मजेदार बातचीत का सामने आया वीडियो, सूर्यवंशी ने बताया स्कोरकार्ड देख उनके गांव में लोग क्या कहते?

वैभव-अभिषेक की मजेदार बातचीत का सामने आया वीडियो, सूर्यवंशी ने बताया स्कोरकार्ड देख उनके गांव में लोग क्या कहते?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 199 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऐसी शुरुआत दी कि मुकाबला पूरी तरह से एकरफा हो गया, जिसके बाद अब दोनों की मजेदार बातचीत का वीडियो BCCI ने जारी किया है।

Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के दौरे पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों को अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 199 रनों का टारगेट मिला था जिसमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने ऐसी धमाकेदार शुरुआत दी कि भारतीय टीम ने टारगेट को सिर्फ 13.4 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार 113 रनों की शतकीय पारी के लिए जहां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला तो वहीं वैभव सूर्यवंशी भी 45 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब रहे। अब बीसीसीआई की तरफ से दोनों धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाजों का एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत होती हुई नजर आई।

हमारे गांव के लोग स्कोरकार्ड देखकर यही कहते कि मैच किसी छत पर खेला गया

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मैच का लाइव प्रसारण नहीं होता तो हमारे गांव के लोग स्कोरकार्ड देखकर यही कहते कि मैच किसी छत पर खेला गया होगा। वहीं वैभव ने दूसरे टी20 मैच में अपने जल्दी आउट होने को लेकर भी इस बातचीत में कहा कि पिछले मैच में मैं अपने स्वभाव से विपरीत तरीके से खेला लेकिन इस मैच में मैं टीम को तेज शुरुआत देना चाहता था जिससे कि आगे का काम आसान हो जाए। अभिषेक शर्मा ने वैभव को लेकर एक खुलासा भी किया जिसमें उन्होंने कहा कि वैभव बल्लेबाजी को लेकर इतना जुनूनी हैं कि उन्हें नेट से बाहर निकालना लगभग मुश्किल हो जाता है। अगर हमारे पास दो नेट होते हैं तो हम एक वैभव को दे देते हैं और उससे कहते हैं कि तुम खेलो।

वैभव ने जैसी बल्लेबाजी की वह काबिलेतारिफ

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर भी बातचीत में जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि जब वैभव ने पहली गेंद पर शॉट लगाया तो उसने आक्रामकता दिखाई, जिसे मैंने दूसरे छोर से देखा और जब आप ऐसा शॉट लगाते हैं तो उससे आपका आत्मविश्वास पता चलता है और वैभव ने जिस तरह से बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की वह वाकई काबिलेतारिफ है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने ICC T20I रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, टॉप-50 खिलाड़ियों में हुए शुमार

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर गिरी ICC की गाज, इंग्लैंड का भी हुआ बड़ा नुकसान

Latest Cricket News