1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में नहीं चला बल्ला, सिर्फ 6 गेंदों में पारी हुई खत्म

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में नहीं चला बल्ला, सिर्फ 6 गेंदों में पारी हुई खत्म

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहली पारी में खामोश रहा। नॉर्थ ईस्ट टीम के खिलाफ वह 8 बॉल पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीता और उन्होंने पहले ईस्ट जोन को बल्लेबाजी के लिए कहा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थी। वैभव लंबे समय के बाद रेड बॉल क्रिकेट खेलने उतरे हैं, लेकिन यहां पहली पारी में वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग करने के लिए उतरे। फैंस को उम्मीद थी कि वैभव अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह 6 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वह दो चौके लगाने में कामयाब रहे। पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वह बिश्वोरजीत कोनथौजम की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच जोसेफ लालथनखुमा ने पकड़ा।

ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं वैभव सूर्यवंशी

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उनके पास इस मैच में एक बड़ी पारी खेलकर अपने खराब आंकड़े को सुधारने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि इस दलीप ट्रॉफी के लिए वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं ईशान किशन इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे। ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

बता दें कि पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दोनों सेमीफाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 और ग्राउंड 2 पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 6 सितंबर से 10 सितंबर को होगा। खिताबी मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच के लिए ईस्ट जोन टीम का स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी (उप- कप्तान) अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

यह भी पढ़ें

मार्नस लाबुशेन के खराब फॉर्म से तंग आए रिकी पोंटिंग, कहा- अब किसी और को मौका देने का समय है

सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में किया डेब्यू, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिला मौका

Latest Cricket News