1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी की अपने जवाब से कर दी बोलती बंद, कहा - भगवान ने लगाकर भेजी है चिप

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी की अपने जवाब से कर दी बोलती बंद, कहा - भगवान ने लगाकर भेजी है चिप

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने कहा था कि शायद उनके के बैट में AI चिप है। इसको लेकर अब वैभव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने जवाब से सभी की बोलती बंद कर दी है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिनका बल्ला इस सीजन जमकर अब तक बोलते हुए दिखाई दे रहा है, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बल्ले में AI चिप लगी है या नहीं उसको लेकर जवाब दिया है। वैभव सूर्यवंशी का ये वीडियो पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस मैच में उनके बल्ले से 16 गेंदों में तीन चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी देखने को मिली थी, जिसके दम पर वह ऑरेंज कैप पर एकबार फिर से अपना कब्जा करने में कामयाब रहे।

सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी एक्सपर्ट की अपने जवाब से कर दी बोलती बंद

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर बोलता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें वह वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों के सामने भी बेखौफ अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इसको लेकर पाकिस्तान एक्सपर्ट नौमान नियाज ने पाकिस्तान में एक टीवी शो पर कहा था कि जरा सोचिए। ये लड़का कौन है? इसके बल्ले की जांच कराइए। जैसे वाडा डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही इसे भी लैब में भेजिए। शायद इसने अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल किया होगा। अगर आप इसके शॉट का आर्क देखें, तो ये पूरे 360 डिग्री रेंज का इस्तेमाल करता है।

अब नौमान नियाज के इस बयान के बाद वैभव सूर्यवंशी का जो जवाब आया है उसमें उन्होंने कहा कि भगवान ने लगाया है, ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगा के दे रहा हूं और मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।

वैभव ने 400 रन पूरे करते ही रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपनी 43 रनों की पारी के दम पर इस सीजन में 400 रनों का आंकड़ा सिर्फ 167 गेंदों में ही पूरा कर लिया। इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में किसी सीजन 400 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड धराशायी किया है, जिन्होंने साल 2019 के आईपीएल सीजन में 188 गेंदों में अपने 400 रन पूरे किए थे।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका क्रिकेट में भारी उठापटक, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरे बोर्ड ने दिया इस्तीफा

Exclusive: GT के धुरंधर ऑलराउंडर निशांत सिंधु का सपना भारत के लिए वर्ल्ड कप और WTC जीतना

Latest Cricket News