1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मिलेगा एक और मौका, कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मिलेगा एक और मौका, कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी अभी तक तो वनडे में नाकाम रहे हैं, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा। भारतीय टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल में उसका मुकाबला किससे होगा, इसका फैसला 19 जून की शाम तक हो जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी की परीक्षा इस वक्त वनडे में चल रही है। वैसे तो वे अब तक पूरी तरह से फेल ही रहे हैं, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलता हुआ नजर आ रहा है। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। इस बीच ये जान लीजिए कि इस टूर्नामेंट का फाइनल कब खेला जाएगा। ताकि कहीं ऐसा ना हो कि मैच आपसे छूट जाए। 

भारत ए का ट्राई सीरीज में रहा है मिलाजुला प्रदर्शन

श्रीलंका में खेले जा रहे तीन देशों के क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक भारत का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। पहले मैच में भारत ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से करीब जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच का रिजल्ट डकबर्थ लुइस मैथड से निकाला गया, क्योंकि बारिश ने खलल डाला था। तीसरे मैच फिर श्रीलंका से हुआ, जो पहले तो टाई रहा, लेकिन जब सुपर ओवर हुआ तो उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब चौथे और आखिरी लीग मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था। 

तिलक वर्मा कर रहे हैं टीम की कप्तानी, सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर 

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी तो तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर है, जो आक्रामक बल्लेबाजी कर इस वक्त खूब चर्चा में हैं। वैभव ने टी20 में तो खूब रन बनाए और खुद को साबित भी किया, लेकिन जब वनडे की बारी आई तो वे पूरी तरह से अब तक नाकाम रहे हैं। चार मैचों मे उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक तक नहीं आया है। लेकिन अब चूंकि टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है, इसलिए उन्हें एक और मौका मिलेगा। 

21 जून को खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल, वैभव सूर्यवंशी भी आएंगे नजर

भारतीय टीम ने तो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उसका सामना किससे होगा, ये अभी तय नहीं है। 19 जून यानी शुक्रवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से ही तय होगा कि कौन सी टीम दूसरी टीम फाइनल में जाएगी और भारत का खिताबी मुकाबला किससे होगा। इसके बाद आएगी फाइनल की बारी। ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 21 जून यानी दिन रविवार को खेला जाएगा। इसी दिन वैभव के पास मौका होगा कि वे वनडे में एक बड़ी पारी खेलकर अपने सिलेक्शन को सही ​साबित करें। ये मैच सुबह दस बजे से शुरू होगा। देखना होगा कि क्या टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीत जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table: टीम इंडिया ने किया टॉप, दो मैच हारकर पाकिस्तान की हालत खराब

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

Latest Cricket News