1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, बॉलर्स को कुछ नहीं आया समझ; वीडियो हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, बॉलर्स को कुछ नहीं आया समझ; वीडियो हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजों के खिलाफ करारे स्ट्रोक लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी- India TV Hindi
Image Source : TWITTER वैभव सूर्यवंशी

भारतीय अंडर-19 टीम जून के आखिरी हफ्ते में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। इसके लिए स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, जिसमें कप्तान आयुष महात्रे को बनाया गया था। वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी अभिज्ञान कुंडू को मिली थी। स्क्वाड में आईपीएल 2025 में दमदार खेल दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी चांस मिला था।

वैभव ने गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

अब इंग्लैंड दौरे से पहले ही वैभव सूर्यवंशी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों के खिलाफ जमकर स्ट्रोक खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें अंपायर सिक्सर का इशारा भी करते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव बहुत ही आसानी से स्ट्रोक लगा रहे हैं और वह आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19 टीम के लिए उनका जलवा देखने को मिल सकता है।

राजस्थान के लिए किया दमदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने गुजरे सीजन में दमदार बल्लेबाजी की और वह अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल भी रहे। उन्होंने आईपीएल 2025 के 7 मैचों में कुल 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा।

आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। तब उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में ही 101 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल रहे थे। उन्होंने 14 साल की उम्र में ही शतक लगाया था। वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बने थे। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में ही शतक जड़ा था और इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बने थे।

Latest Cricket News