India-A vs Pakistan-A: भारतीय-ए टीम और पाकिस्तानी-ए टीम के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तानी-ए टीम के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। वैभव ने कई बेहतरीन शॉट लगाए।
वैभव सूर्यवंशी ने मैच की पहली गेंद पर ही लगाया चौका
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने शुरुआत भी शानदार की। मैच की पहली गेंद पर चौका लगाकर वैभव ने अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा और बड़ा स्कोर बनाने की नींव रख दी। इसके बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी जारी रखी।
वैभव ने मैच में बनाए कुल 45 रन
पाकिस्तान-ए की टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद फैक की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाया, लेकिन बाउंड्री पर फील्डर सूफियान मुकीम ने शानदार कैच पकड़ा। वह बिल्कुल बाउंड्री के करीब थे और उनका पैर बाउंड्री के पार जा सकता है, लेकिन सूफियान ने अपना संतुलन बनाए रखा। बाद में थर्ड अंपायर ने कई रीप्ले में देखा और वैभव को आउट दिया गया। उन्होंने मैच में 28 गेंदों में कुल 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के लगाए। वैभव ने 160.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह अपना अर्धशतक सिर्फ पांच रनों से चूक गए।
यूएई के खिलाफ जड़ा था दमदार शतक
इससे पहले यूएई के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। तब उन्होंने 42 गेंदों में कुल 144 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 15 छक्के शामिल रहे थे। उनकी वजह से ही तब भारतीय टीम मैच में 297 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई थी। इसके बाद यूएई के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए थे और यूएई की टीम 149 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह से भारत ने मैच 148 रनों के बड़े अंतर से जीता था।
पिछले कुछ समय से वैभव सूर्यवंशी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जब भी उन्हें मौका मिला है। उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ भी बेहतरीन खेल दिखाया था।
यह भी पढ़ें:
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल को लेकर आया बड़ा अपडेट
साउथ अफ्रीका ने लगाया स्पेशल 'शतक', भारत के खिलाफ मैच जीतते ही कर डाला अनोखा करिश्मा
Latest Cricket News