A
Hindi News खेल क्रिकेट वरुण चक्रवर्ती बने कप्तान, स्क्वाड का हुआ ऐलान; इन प्लेयर्स को मिल गई जगह

वरुण चक्रवर्ती बने कप्तान, स्क्वाड का हुआ ऐलान; इन प्लेयर्स को मिल गई जगह

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें टीम की कप्तानी बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिली है। वहीं स्क्वाड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है।

varun chakravarthy- India TV Hindi Image Source : AP वरुण चक्रवर्ती

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए उन्हें तमिलनाडु की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय बल्लेबाज नारायण जगदीशन देश के इस प्रमुख टी20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु के उप कप्तान होंगे।

वरुण चक्रवर्ती को मिला मौका

वरुण चक्रवर्ती हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टी20 टीम में शामिल थे और सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने पांच विकेट हासिल किए थे और टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम रोल प्ले किया था। अब अच्छे खेल का इनाम उन्हें घरेलू क्रिकेट में मिला है। उनके पास आईपीएल का अपार अनुभव मौजूद है और वह पहली बार तमिलनाडु की कप्तानी करेंगे।

TNPL में अच्छा करने वाले प्लेयर्स को मिली जगह

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वीपी अमित सात्विक और ए. एसाकिमुथु दमदार खेल दिखाया था। अमित और एसाकिमुथु ने अपनी टीम आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। अमित ने सलामी बल्लेबाज तुषार रहेजा के साथ मिलकर एक मजबूत जोड़ी बनाई और दोनों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दूसरी तरफ एसाकिसुथु ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया। इन दोनों प्लेयर्स को पहली बार तमिलनाडु की टीम में जगह मिली है।

साई किशोर को मिला चांस

स्पिनर आर साई किशोर और आंद्रे सिद्धार्थ भी टीम का हिस्सा हैं। भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी टीम में शामिल किया गया है। इस सीजन रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु की टीम को राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड और सौराष्ट्र के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। वे अहमदाबाद में राजस्थान के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 

तमिलनाडु टीम: 

वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), नारायण जगदीशन, तुषार रहेजा, वीपी अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, आर सोनू यादव, आर सिलंबरासन और एस ऋतिक ईश्वरन। 

(Input: PTI)

Latest Cricket News