A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL Auction से पहले इस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, SMAT में खेली धमाकेदार पारी

IPL Auction से पहले इस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, SMAT में खेली धमाकेदार पारी

आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन से पहले कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें एक नाम वेंकटेश अय्यर का भी शामिल है।

Venkatesh Iyer- India TV Hindi Image Source : PTI वेंकटेश अय्यर

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन साल 2026 में खेला जाएगा, जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है, जिसमें मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो चुका है, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको ऑक्शन से पहले उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है। इसी में एक नाम पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा रहने वाले वेंकटेश अय्यर का भी शामिल है, जिनके पास ऑक्शन से पहले सयैद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का बेहतरीन मौका है। वेंकटेश ने ऐसा ही कुछ 28 नवंबर को खेले गए बिहार के खिलाफ मुकाबले में किया जिसमें उनके बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली।

वेंकटेश ने 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेली अर्धशतकीय पारी

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मध्य प्रदेश की टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है, जिसमें 28 नवंबर को उनका सामना कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बिहार की टीम से हुआ। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें एक समय उन्होंने 109 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर ने ना सिर्फ एक छोर से पारी को संभाला साथ ही तेजी से रन भी बनाए। वेंकटेश के बल्ले से 34 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर मध्य प्रदेश की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। वेंकटेश ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान कुल 4 छक्के और एक चौका लगाया जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का रहा।

मध्य प्रदेश ने दर्ज की 62 रनों की बड़ी जीत

वेंकटेश अय्यर की शानदार पारी के बाद इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों का कमाल भी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने बिहार की टीम को 19.2 ओवर्स में 112 के स्कोर पर समेटने के साथ 62 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में बिहार की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें थी, लेकिन वह 9 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 13 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। मध्य प्रदेश के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा शिवांग कुमार ने तीन विकेट हासिल किए, इसके अलावा वेंकटेश अय्यर भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

WPL 2026 Auction: स्टार भारतीय ऑलराउंडर सबसे महंगी बिकी, जानें टॉप-5 प्लेयर्स को मिली कितनी रकम

Latest Cricket News