1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy: दो टीमों की सेमीफाइनल में सीट पक्की, इस दिन होगा बाकी का फैसला

Vijay Hazare Trophy: दो टीमों की सेमीफाइनल में सीट पक्की, इस दिन होगा बाकी का फैसला

Vijay Hazare Troph: कर्नाटक और सौराष्ट्र की टीमों ने विजय हजारे के सेमीफाइन में अपनी सीट पक्की कर ली है। अब 13 जनवरी को दो मैच होंगे, उन्हें जीतने वाली टीमें भी सेमीफाइनल में चली जाएंगी।

Devdutt Padikkal- India TV Hindi
Image Source : GETTY देवदत्त पडिक्कल

Vijay Hazare Trophy: भारत का काफी पुराना डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, इसमें से दो ने सेमीफाइनल की भी सीट बुक कर ली है। बाकी दो टीमों का फैसला 13 जनवरी को होगा। हालांकि दो मैच जो सोमवार को खेले गए, वे पूरे नहीं हो पाए। बारिश के कारण डक​​बर्थ लुइस मैथड से मैच का फैसला हुआ। 

मुंबई बनाम कर्नाटक और उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र मुकाबले खेले गए

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुंबई और कर्नाटक की टीमें आमने सामने थीं। वहीं दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम सौराष्ट्र से भिड़ रही थीं। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें शम्स मुलानी के 91 बॉल पर 86 रन शामिल रहे। इसके बाद जब कर्नाटक की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो केवल 33 ओवर का ही खेल हो पाया। तब तक कर्नाटक की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल 95 बॉल पर 81 रन पर नाबाद लौटे। करुण नायर ने भी 80 बॉल पर 74 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और कर्नाटक को 55 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। 

हार्विक देसाई ने बनाया शानदार शतक

दूसरे मुकाबले में सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 310 रनबना लिए। अभिषेक गोस्वामी ने 82 बॉल पर 88 और समीर​ रिजवी ने 77 बॉल पर 88 रनों की अहम पारी खेली। सौराष्ट्र की टीम 40.1 ओवर की बल्लेबाजी कर पाई। तब तक टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए थे। हार्विक देसाई ने 116 बॉल पर 100 रन बनाए। मैच तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन सौराष्ट्र को 17 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। 

13 जनवरी को सेमीफाइनल की दो और टीमें मिलेंगी

अब 13 जनवरी को दो और मैच होंगे। इसे जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। मंगलवार को पहला मुकाबला दिल्ली और विदर्भ के बीच होगा। वहीं पंजाब की टीम मध्य प्रदेश से भिड़ेगी। दोनों मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। शाम तक सेमीफाइनल की दो और टीमें सामने आ जाएंगी। इसके बाद 15 जनवरी को पहला सेमीफइनल होगा, वहीं 16 जनवरी को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। विजय हजारे का फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा। देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम विजेता बनकर सामने आती है। 

यह भी पढ़ें 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा के आसपास भी नहीं है कोई और

IND vs NZ: कब और कहां खेले जाएंगे बचे हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड दो वनडे मुकाबले, जान लीजिए सारी बात

Latest Cricket News