A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली बनाम केन विलियमसन, दोनों का आखिर कैसा था 165 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड

विराट कोहली बनाम केन विलियमसन, दोनों का आखिर कैसा था 165 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर लगभग एक ही समय पर शुरू हुआ था और दोनों का रिकॉर्ड भी बल्ले से शानदार देखने को मिलता है। जिसमें वनडे फॉर्मेट में दोनों का ही अपनी-अपनी टीमों के लिए जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है।

Virat Kohli And Kane Williamson- India TV Hindi
Image Source : GETTY विराट कोहली और केन विलियमसन

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में फैब 4 बल्लेबाजों को देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के अलावा कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम शामिल है। दोनों ही प्लेयर्स का क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और केन विलियमसन दोनों का करियर लगभग एक ही समय पर शुरू हुआ था, हालांकि वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली जहां अब तक 295 मुकाबले खेल चुके हैं तो वहीं केन विलियमसन ने 165 मैच ही खेले हैं। ऐसे में दोनों का 165-165 वनडे मैच के बाद आखिर कैसा रिकॉर्ड था इस पर एक नजर डालते हैं।

रनों के मामले में दोनों में कोई खास अंतर नहीं

विराट कोहली और केन विलियमसन का 165-165 वनडे मैचों के आंकड़े देखे जाएं तो उसमें दोनों के रनों में कोई खास बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता है। कोहली ने 165 वनडे मैचों के बाद जहां 157 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.92 के औसत से 6824 रन बनाए थे तो वहीं केन विलियमसन ने 165 वनडे मैचों की 157 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.3 के औसत से 6811 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 165 वनडे मैचों में 23 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां दर्ज थी। वहीं केन विलियमसन के नाम 13 शतकीय और 45 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।

चौके-छक्के लगाने के मामले में कोहली आगे

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली और केन विलियमसन की गिनती ऐसे बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। दोनों ही प्लेयर्स आसानी से लंबी-लंबी पारियां भी खेलते हुए नजर आए हैं। विराट कोहली ने 165 वनडे मैचों के बाद 641 चौके लगाए थे तो वहीं 67 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। वहीं केन विलियमसन के नाम पर 165 वनडे मैचों के बाद 624 चौके तो वहीं 55 छक्के दर्ज हैं। कोहली का 165 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट जहां 89.48 का था तो वहीं केन विलियमसन का 81.39 का है।

ये भी पढ़ें

5 विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बुमराह-शमी भी T20I में नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जीता ICC का सबसे बड़ा अवॉर्ड; किया अनोखा करिश्मा

Latest Cricket News