1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli Birthday: फैंस समते पूरे क्रिकेट जगत ने मनाया विराट का बर्थडे, देखें प्यार भरे Wishes

Virat Kohli Birthday: फैंस समते पूरे क्रिकेट जगत ने मनाया विराट का बर्थडे, देखें प्यार भरे Wishes

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था। शनिवार 5 नवंबर को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Virat Kohli Birthday- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली का जन्मदिन

Virat Kohli Birthday: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर से तमाम खिलाड़ी और फैंस विराट कोहली को बर्थडे विश कर रहे हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट जगत में बहुत नाम कमाया है। विराट ने कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है। बीसीसीआई समेत कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने विराट कोहली को विश किया। कई फैंस उन्हें विश कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनके जन्मदिन पर केक काट रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फैंस उनका जन्मदिन किसी त्यौहार की तरह मानते हैं। आइए विराट के बर्थडे पर नजर डालते हैं सोशल मीडिया पर उन्हें मिले प्यारे विशेष पर।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें विराट कोहली केक काट रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली और टीम इंडिया के मेन्टल हेल्थ कोच पैडी अप्टॉन केक काट रहे हैं। केक काटने के बाद विराट ने एक बड़ी सी स्माइल दी। जिसे देख फैंस खुश हो गए। 

विराट कोहली के बर्थडे पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने उन्हें विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कई फोटो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलर उन्हें विश करते नजर आ रहे हैं। 

पूर्व खिलाड़ियों समेत मौजूदा खिलाडियों ने किया विश 

Latest Cricket News