Delhi vs Gujarat: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम 7 रनों से मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही। यह मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली की टीम के लिए विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली। वहीं हर्ष त्यागी ने 40 रनों का योगदान दिया। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 70 रनों की पारी निकली। इन खिलाड़ियों की वजह से दिल्ली की टीम 254 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही थी। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 47.4 ओवर्स में 247 रन बनाकर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन तो ईशांत शर्मा और अर्पित राणा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली: प्रियांश आर्य, अर्पित राणा, विराट कोहली, नितीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।
गुजरात: आर्या देसाई, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अभिषेक देसाई, जयमीत पटेल, चिंतन गाजा (कप्तान), सौरव चौहान, हेमांग पटेल, विशाल जयसवाल, रवि बिश्नोई, अर्जन नागवासवाला, अमित देसाई
Latest Cricket News